
Looteri Dulhan Case : Robber Bride : Robbery bride's husband arrested
मेड़ता सिटी ( नागौर ).
लुटेरी दुल्हन ( Robber Bride) के किस्से तो आपने कई सुने होंगे। लेकिन नागौर जिले के मेड़ता सिटी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां आरोपी युवक पर आरोप है कि उसने स्वंय की पत्नी के साथ मिलकर शादी के बहाने ( looteri dulhan Case ) एक युवक और परिजनों के साथ छल किया है।
तलाकशुदा बहन बताकर दिया शादी का झांसा ( nagaur news )
दरअसल, अपनी पत्नि को रिश्ते की तलाकशुदा बहन बताकर एक युवक शादी का झांसा देकर एक लाख 80 हजार रुपए हड़पने में लुटेरी दुल्हन के सहयोगी पति को थाना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर दिया है।
कथित शादी के 4 दिनों बाद हुई फरार ( Looteri Dulhan News in hindi )
सीआई गंगाराम विश्नोई ने बताया कि पादूकलां क्षेत्र के मंडावरा गांव निवासी सोहनराम पुत्र ओमप्रकश वैष्णव ने मामल दर्ज करवाया कि 1 जुलाई 2019 को प्रियंका (26) पत्नि जितेन्द्र वैष्णव द्वारा शादी रचाने के एवज में 1 लाख 80 हजार रुपए लेकर वह कथित शादी के 4 दिनों बाद फरार हो गई।
खेमदास वैष्णव गिरफ्तार ( nagaur news )
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्नि की धोखाधड़ी में सहयोगी मुख्य अभियुक्त थांवला थाना अंतर्गत शेखपुरा गांव निवासी जितेन्द्र उर्फ जीतु पुत्र खेमदास वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा।
यह खबरें भी पढ़ें....
Updated on:
29 Nov 2019, 6:54 PM IST
Published on:
29 Nov 2019, 6:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.