जयपुर

देशभर के ठगों का गढ़ है जामताड़ा

जामताड़ा पुलिस भी बोली पहली बार पकड़ी गई इतनी रकम, मुख्य सरगना अंसारी की तलाश में एसओजी की जामताड़ा क्षेत्र में कई जगह दबिश
less than 1 minute read
Jul 04, 2021
jaipur
जालसाज,जालसाज,

जयपुर. झारखंड का जामताड़ा देशभर में साइबर जालसाजों का गढ़ है। स्पेशल ऑपरेशन गु्रप (एसओजी) के मुताबिक, देशभर की पुलिस भी उनके यहां साइबर ठगी के मामलों में जालसाजों की तलाश में जामताड़ा में दबिश देती रहती है। एसओजी की टीम हरियाणा के आइपीएस हिमांशु गर्ग के जयपुर निवासी परिवार से ठगी करने वाले मुख्य साइबर जालसाज कलीम अंसारी की तलाश में कई जगह दबिश दी। लेकिन उसका सुराग नहीं लगा है।

इधर-उधर भाग निकले जालसाज

जामताड़ा में एसओजी के साथ एक अन्य स्टेट की पुलिस भी साइबर जालसाजों की तलाश में है। इसको देखते हुए बड़ी संख्या में जालसाज इधर-उधर भाग निकले।

जामताड़ा साइबर सैल पुलिस ने की प्रेसवार्ता

आइपीएस अधिकारी के परिवार की रकम उड़ाने वाला कलीम अंसारी कुख्यात जालसाज है। झारखंड के दुमका डीआइजी सुदर्शन मंडल ने प्रेसवार्ता में बताया कि एसओजी की सूचना पर कलीम अंसारी के घर छापा मारा। जामताड़ा में आए दिन साइबर जालसाजों की तलाश में छापामारी होती है। लेकिन पहली बार 14 लाख रुपए साइबर जालसाज के घर से बरामद हुए हैं।


क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा दे 50 हजार रुपए ठगे


खोहनागोरियान थाने में प्रेम नगर निवासी विकास कुमार ने साइबर जालसाजों के खिलाफ 50 हजार रुपए ठगी करने का मामला दर्ज करवाया है। पीडि़त ने रिपोर्ट में बताया कि जालसाजों ने फोन कर क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा दे बैंक खाता संबंधित गोपनीय जानकारी ले ली और फिर क्रेडिट कार्ड अकाउंट से 50 हजार रुपए निकाल लिए।

Published on:
04 Jul 2021 11:25 pm