जयपुर

Rajasthan Road Accident: जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 श्रद्धालुओं की मौत; लोग बोले- नशे में था चालक

Rajasthan Road Accident: राजस्थान में जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे 48 पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बगरू पुलिया से उतरते समय बस स्टैंड के पास सवारियों से भरी बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2026, 10:16 AM IST
jaipur road accident

जयपुर। राजस्थान में जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे 48 पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बगरू पुलिया से उतरते समय बस स्टैंड के पास सवारियों से भरी बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही बगरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से बगरू उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में सात घायलों को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर कर दिया। सात गंभीर घायलों का एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में उपचार जारी है। डॉ. राजेंद्र मांडिया के निर्देशन में मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

खाटूश्यामजी दर्शन के बाद जा रहे थे सांवरिया सेठ

जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले है। खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद श्रद्धालु बस से सांवरिया सेठ मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान बगरू में ट्रेलर और बस में भिड़ंत हो गई। हादसे के वक्त बस में 28 श्रद्धालु सवार थे। जिनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घायल बोले- नशे में था चालक

घायलों का कहना है कि बस चालक नशे में था। घायल यात्रियों ने बताया कि रात करीब 10.30 बजे जयपुर से निकले थे। चालक को रात में चलने के लिए मना भी किया था, लेकिन वो माना नहीं। उसकी जिद के आगे हमने भी कुछ नहीं कहा। बगरू पुलिया से उतरते समय बस अनियंत्रित हो गई। ऐसे में आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद मची चीख पुकार

हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठे यात्री अपनी सीटों से नीचे गिर पड़े। अचानक हुए हादसे से यात्री घबरा गए और कई लोग लहूलुहान हो गए। बस के परखच्चे उड़ गए और अंदर लगी कई सीटें उखड़कर बिखर गईं। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। हालांकि, पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारू करवा दिया।

Updated on:
24 Oct 2026, 10:16 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार का सख्त एक्शन, अब 27 भ्रष्ट आला अफसरों के खिलाफ चलेगा मुकदमा