
अश्विनी भदौरिया
Jaipur News : जयपुर में एक नगर निगम करने का खाका तैयार कर लिया गया है। जो खाका तैयार किया है, उस पर गौर करें तो हैरिटेज और ग्रेटर निगम को एक करके जयपुर नगर निगम होगा। 250 की जगह में 150 वार्ड होंगे। विद्याधर नगर में सर्वाधिक 22 वार्ड और आमेर विधानसभा में तीन वार्ड बनेंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में वार्डों की संख्या कम हुई है। जनप्रतिनिधियों से लगातार सम्पर्क के बाद वार्डों की सीमा में आंशिक संशोधन भी किया गया है। माना जा रहा है कि जिला प्रशासन शुक्रवार को वार्डों की प्रक्रिया को अंतिम रूप देकर सूची जारी कर देगा।
शहरी सरकार में भाजपा का दबदबा रहा है। ऐसे में एक निगम होने के बाद बोर्ड बनाने के लिए कांग्रेस को मशक्कत करनी होगी। क्योंकि, जो 10 विधानसभा क्षेत्र निगम सीमा क्षेत्र में आते हैं, उनमें से कांग्रेस के खाते में तीन हैं और इन विधानसभा क्षेत्रों में महज 28 वार्ड ही नए परिसीमन में होने का अनुमान है।
विधानसभा क्षेत्र - प्रस्तावित वार्ड - अभी वार्ड
विद्याधर नगर - 22 - 42
सांगानेर - 21 - 39
मालवीय नगर - 15 - 26
बगरू - 14 - 21
झोटवाड़ा - 16 - 22
सिविल लाइंस - 16 - 24
किशनपोल - 12 - 21
हवामहल - 15 - 26
आमेर - 03 - 04
आदर्श नगर - 16 - 25
(विस-विधानसभा)
1- 3200383 प्रस्तावित जनसंख्या को आधार मानकर किया गया है वार्डों का पुनर्सीमांकन।
2- 17 हजार से लेकर 24 हजार तक की आबादी होगी एक वार्ड की।
3- 1994 में पहली बार बना था निगम, उसके बाद से वार्ड बढ़े, इस बार सीमा विस्तार हो रहा।