जयपुर

जयपुर में हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा ये

Jaipur Head Constable Suicide : जयपुर के भांकरोटा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Aug 2024, 4:21 PM IST
Feature image

जयपुर. जयपुर के भांकरोटा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भांकरोटा थाने की पुलिस चौकी में हेड कांस्टेबल बाबूलाल ने आत्महत्या कर ली है। बता दें कि बाबूलाल भांकरोटा थाने की पुलिस चौकी में तैनात था। कमरे में फांसी के फंदे से लटका शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर बागरोटा सीआई राजकुमार मीना, डीसीपी वेस्ट अमित कुमार बुढ़ानिया, बगरू सहायक पुलिस आयुक्त आमिर हसन, एडीशनल डीसीपी नीरज पाठक समेत पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर एम्बुलेंस की सहायता से एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया।

सुसाइड नोट में लिखा ये

मौके पर ही एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जुट चुकी है। मृतक हेड कांस्टेबल बाबूलाल ने सुसाइड नोट में सीएम भजनलाल शर्मा व डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा से मांग की है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मुझे परेशान करने वालों के खिलाफ सीबीआई जांच की जाए। बता दें कि मृतक बाबूलाल डीसीपी पश्चिम में कार्यरत थे।

Updated on:
22 Aug 2024, 4:21 PM IST
Published on: