जयपुर

Jaipur Electric Bus Update: जयपुर में नई बसों का ट्रायल रहा सफल, अब इस महीने से दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Jaipur Electric Bus Service: जयपुरवासियों को जल्द ही आधुनिक और आरामदायक पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सौगात मिलने वाली है।

2 min read
Mar 02, 2026
जयपुर में इलेक्ट्रिक बस। पत्रिका फाइल फोटो

जयपुर। जयपुरवासियों को जल्द ही आधुनिक और आरामदायक पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सौगात मिलने वाली है। जयपुर शहर की सड़कों पर अप्रैल तक इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी। तीन दिन तक चले सफल ट्रायल के बाद जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड को अगले 45 दिन में 40 से 50 नई बसों की डिलीवरी की उम्मीद है।

जेसीटीएसएल के अधिकारियों ने बताया कि जयपुर में तीन दिन तक 2 इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल चला, जो सफल रहा। ट्रायल के दौरान इलेक्ट्रिक बसों को शहर के प्रमुख मार्गों पर चलाकर उनकी लोड व चार्जिंग क्षमता और संचालन की व्यवहारिक स्थिति को जांचा गया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan New Road: राजस्थान में मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 500 करोड़ रुपए अतिरिक्त, 900 करोड़ से इन जिलों में बनेंगी नई सड़कें

अगले महीने तक मिलेंगी 40 से 50 बस

जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (JCTSL) के प्रबंध निदेशक नारायण सिंह ने बताया कि जयपुर में पहले चरण में 150 बसें चलाई जाएंगी। जिनमें से 40 से 50 बसें अप्रैल तक जयपुर में चलने की उम्मीद है। वहीं, बाकी बसें अगले तीन महीने में आ जाएंगी।

इन दो डिपो को मिलेगा पहला सेट

उन्होंने बताया कि टोडी मोड़ (विद्याधर नगर) और बगराना (आगरा रोड) के डिपो ई-बसों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस हैं। इन दोनों डिपो को 40 से 50 ई-बसों का पहला सेट मिलेगा। अभी जेसीटीएसएल ई-बसों को हैंडल करने के लिए अपने सभी डिपो को अपग्रेड कर रहा है।

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा स्कीम 5 शहरों को मिलेंगी ई-बसें

गौरतलब है कि गहलोत राज में पहली बार राजस्थान के विभिन्न शहरों के लिए इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की घोषणा की गई थी। हालांकि, फंड की कमी के कारण राज्य सरकार 2 साल तक खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं कर सकी। इसके बाद केंद्र की प्रधानमंत्री ई-बस सेवा स्कीम के तहत जयपुर सहित राजस्थान के पांच अन्य शहरों के लिए ई-बसें खरीदने को लेकर एमओयू किया गया। इस योजना के अंतर्गत राजस्थान को कुल 1150 इलेक्ट्रिक बसें मिलनी हैं।

ये भी पढ़ें

Holi 2026: राजस्थान में होलिका दहन आज, भद्रा के साए में कब जलेगी होलिका? जानें श्रेष्ठ मुहूर्त और कब खेली जाएगी होली

Also Read
View All

अगली खबर