
जयपुर। प्रशासन शहरों के संग अभियान स्थगित होने के बाद अब जयपुर विकास प्राधिकरण का मुख्य फोकस गैर अनुमोदित कॉलोनियों पर है। Jaipur JDA Development work जिन कॉलोनियों में बसावट बस चुकी है, जेडीए ऐसी कॉलोनियों में भी लोगों को पट्टे बांटेगा। इसके लिए Jaipur JDA जयपुर विकास प्राधिकरण ने कॉलोनियों की विकास समितियों से चर्चा कर 90 ए की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जेडीए आयुक्त गौरव गोयल ने बताया कि गैर अनुमोदित कॉलोनियों में बसावट हो चुकी है, उन कॉलोनियों को अनुमोदित किया जाएगा। जेडीए ने सुओमोटो 90 ए की अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। सभी जोन उपायुक्तों को ऐसी कॉलोनियों के नियमन को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए है। प्रशासन शहरों के संग अभियान फिर से शुरू होने के साथ ही इन कॉलोनियों का भी नियमन किया जाएगा। जिन योजनाओं के नक्शे अनुमोदित हो चुके है, उनमें नियमन कार्यवाही निरन्तर जारी रखते हुए नियमित रूप से पट्टे जारी किये जा रहे है।
जेडीए का फोकस...
- गैर अनुमोदित कॉलोनियों पर जेडीए का फोकस
- ऐसी कॉलोनियों के लिए जेडीए लगाएगा शिविर, करेगा अनुमोदित
- शिविर से पहले की तैयारियों के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
अभी ये करेगा जयपुर विकास प्राधिकरण ...
- गैर अनुमोदित कॉलोनियों की विकास समितियों से चर्चा
- सुओमोटो 90ए प्रकरणों की तैयारी के तहत विज्ञप्ति जारी की जाएगी
- कॉलोनी का सर्वे करवाया जाएगा
- नामांतरण कार्य और ले-आऊट प्लान स्वीेकृत करने का काम
इसलिए कवायद....
जयपुर विकास प्राधिकरण ने प्रशासन शहरों के संग अभियान में प्रदेश में सबसे अधिक पट्टे बांटे है। अभियान फिर से शुरू होने पर जेडीए अधिक से अधिक पट्टे बांटने का यह क्रम जारी रखेगा, इसे लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है।