जयपुर

मॉर्निक वॉक पर निकलने ही वाले थे लोग, तभी सामने आ खड़ी हुई मौत… Video

viral video: यह घटना देखकर सोसायटी के निवासियों में डर और दहशत फैल गई।

less than 1 minute read
Nov 14, 2024

Jaipur News: जयपुर के जगतपुरा स्थित आशियाना ग्रीनवुड सोसायटी में आज सुबह एक अप्रत्याशित घटना घटी, जब इलाके में एक बघेरा दिखाई दिया। सुबह के करीब 5 बजे, जब लोग अपने घरों से वॉक के लिए निकलने ही वाले थे कि एक बघेरा सोसायटी के पास स्थित खुले इलाके में घूमता हुआ देखा गया। यह घटना देखकर सोसायटी के निवासियों में डर और दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बघेरे को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए। बघेरा को इलाके से दूर करने के लिए सुरक्षा उपाय किए गए और सोसायटी के निवासियों को घरों के बाहर न जाने की सलाह दी गई। हालांकि, कुछ समय बाद बघेरा जंगल की तरफ लौट गया और कोई अनहोनी घटना नहीं घटी।

सोसायटी के निवासियों का कहना है कि यह पहली बार है जब इस तरह का कोई जानवर उनके इलाके में देखा गया है। बघेरे का इस तरह से दिखना लोगों के लिए चौंकाने वाला था, क्योंकि आमतौर पर बघेरे जंगलों में ही रहते हैं। उल्लेखनीय है कि जगतपुर से कुछ ही दूरी पर झालाना का जंगलात इलाका है। यहां से अक्सर पेंथर निकल आते हैं और वे आबादी इलाके में शिकार की तलाश करते देखे जाते हैं। कुछ दिन पहले ही जगतपुरा में स्थित आरटीओ कार्यालय के नजदीक भी सड़क पर दौड़ लगाता पेंथर कैमरे में कैद किया गया था।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बघेरे को पकड़ने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। फिलहाल स्थानीय निवासियों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस घटना का वीडियो किसी वाहन चालक ने बनाया है। उसमें पेंथर आराम से चहल कदमी करता दिखाई दे रहा है।

Updated on:
14 Nov 2024 12:12 pm
Published on:
14 Nov 2024 12:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर