जयपुर

जयपुर ओपन खलिन जोशी ने जीता जयपुर ओपन

बेंगलुरु के खलिन जोशी ने दो शॉट पीछे रहते हुए शुक्रवार को चौथे और अंतिम राउंड की शुरुआत की लेकिन उन्होंने अंतिम राउंड में समीकरण उलटते हुए 40 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वाला जयपुर ओपन गोल्फ खिताब जीत लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Oct 2021, 2:02 AM IST
जयपुर ओपन खलिन जोशी ने जीता जयपुर ओपन
जयपुर ओपन खलिन जोशी ने जीता जयपुर ओपन

जयपुर. बेंगलुरु के खलिन जोशी ने दो शॉट पीछे रहते हुए शुक्रवार को चौथे और अंतिम राउंड की शुरुआत की लेकिन उन्होंने अंतिम राउंड में समीकरण उलटते हुए 40 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वाला जयपुर ओपन गोल्फ खिताब जीत लिया। तीन राउंड तक शीर्ष पर चल रहे जोशी के दोस्त और नियमित अभ्यास पार्टनर एम धर्मा दूसरे स्थान पर रहे। जोशी (61-66-64-67) ने पार 70 के रामबाग गोल्फ क्लब में आखिरी राउंड में तीन अंडर 67 का कार्ड खेला और कुल 22 अंडर 258 के स्कोर के साथ एक शॉट के अंतर से जीत हासिल की। जोशी ने इस जीत के साथ तीन साल का अपना खिताबी सूखा समाप्त करते करियर का पांचवां खिताब जीता। कर्नाटक के जोशी को इस जीत से छह लाख 46 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिली और इसके साथ ही वह पीजीटीआई ऑर्डर ऑ$फ मेरिट में पांचवें से तीसरे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने अंतिम दिन छह बर्डी खेली और तीन बोगी मारी। कल दो शॉट की बढ़त के साथ सबसे आगे चल रहे धर्मा (62-62-65-70) ने पार 70 का कार्ड खेला और 21 अंडर 259 के स्कोर के साथ पहले से दूसरे स्थान पर फिसल गए।कोलकाता के सुनीत चौरसिया (64) और चंडीगढ़ के हरेंद्र गुप्ता (65) कुल 20 अंडर 260 के स्कोर के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे।

Published on: