
Patrika Maharas Dandiya Mahotsav 2026: जयपुर: राजस्थान पत्रिका का विमल इलायची महारास डांडिया महोत्सव 2026 इस बार 17 और 18 अक्टूबर को जवाहर सर्कल स्थित एंटरटेनमेंट पैराडाइज (ईपी) के ईस्ट लॉन में आयोजित होगा। जेएलएन मार्ग पर फोर्टिस अस्पताल के पास स्थित माधवम लग्जरी बैंक्वेट हॉल में इन दिनों डांडिया-गरबा विशेष वर्कशॉप चल रही है। गुजरात से आए नामचीन कोरियोग्राफर प्रतिभागियों को गरबा और डांडिया की बारीकियां सिखा रहे हैं।
पारंपरिक स्टेप्स से लेकर ताल और लय के साथ कदमों का तालमेल बैठाने तक, वर्कशॉप में प्रतिभागियों को नृत्य की हर छोटी-बड़ी बारीकी का अभ्यास कराया जा रहा है। वर्कशॉप 15 अक्टूबर तक चलेगी। डांडिया से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9928015903 पर संपर्क किया जा सकता है।
शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित आठ लोकेशंस पर पत्रिका डांडिया महोत्सव के टिकट मिल रहे हैं। महोत्सव को लेकर शहरवासियों में खास उत्साह देखा जा रहा है।