10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका महारास डांडिया महोत्सव 2026 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कब से होगी वर्कशॉप और क्या है टाइमिंग

राजस्थान पत्रिका के 'महारास डांडिया महोत्सव 2026' के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। 26 सितंबर से 15 अक्टूबर तक जेएलएन मार्ग स्थित 'माधवम' में डांडिया वर्कशॉप आयोजित होगी। इसमें गुजरात के एक्सपर्ट कोरियोग्राफर लाइव ढोल के साथ डांडिया के स्टेप्स सिखाएंगे।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Sep 10, 2026

patrika maharas dandiya fest 2026 registration starts

Patrika Maharas Dandiya Fest 2026 Registration Starts

Patrika Maharaas Dandiya 2026: जयपुर: गुजरात की मिट्टी से जन्मा भक्ति और उल्लास से भरपूर पत्रिका गरबा महोत्सव एक बार फिर खुशियां समेट कर हमारे आंगन में लौट रहा है। नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के आथित्य में सैकड़ों दीपक भक्ति भाव से रोशन होंगे। राजस्थान पत्रिका जयपुर का डांडिया महारास महोत्सव 2026 नए अंदाज में त्योहार की उमंग लेकर आ रहा है।

महोत्सव से पहले जयपुराइट्स के लिए डांडिया और गरबा वर्कशॉप आयोजित की जाएगी, इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। प्रतिभागियों को गुजरात के एक्सपर्ट ट्रेनिंग देंगे। जयपुराइट्स गुजराती और राजस्थानी रंग में गरबा करेंगे। लोगों का भारी उत्साह देखते हुए डांडिया वर्कशॉप 26 सितंबर से शुरू होगी, जो 15 अक्टूबर चलेंगी। राजस्थान पत्रिका महारास में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

इस बार ये रहेगा खास

महारास डांडिया महोत्सव में इस बार गुजरात से खास कोरियोग्राफर आएंगे। जो गुजरात का पारंपरिक गरबा और डांडिया लाइव ढोल की थाप के साथ सिखाएंगे। वर्कशॉप जेएलएन मार्ग स्थित फोर्टीज अस्पताल के पास 'माधवम: द लग्जरी बैंक्वेट' में होगी। वर्कशॉप में आठ बैच बनाए गए हैं, इनमें तीन बैच महिलाओं के लिए हैं।

ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

डांडिया ट्रेनिंग वर्कशॉप के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करवाए जा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के समय दो पासपोर्ट साइज की फोटो और आधार कार्ड की फोटोकॉपी जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9928015903 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस तरह चलेंगे वर्कशॉप के बैच

पुरुष और महिला बैच (मिक्स)

सुबहः 8.15 से 9.15 बजे
सायं: 5.15 से 6.15 बजे
सायं: 6.30 से 7.30 बजे
सायं: 7.45 से 8.45 बजे
रातः 8.45 से 9.45 बजे

महिला बैच

सुबहः 10 से 11 बजे
सुबहः 11.15 से दोपहर 12.15 बजे
सायं: 4 से 5 बजे