
जयपुर।
राजधानी की जयपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जाली नोट के कारोबारियों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की मिली सूचना के आधार पर जाली नोटों के कारोबार का पर्दाफाश करके छह लोगों को धरदबोचा है। इस दौरान पुलिस ने इनके कब्जे से 3 लाख 60 हजार रुपये के जाली नोट की खेप भी बरामद की है।
पुलिस कमिश्नर आनन्द श्रीवास्तव ने बताया कि जयपुर शहर में बढती हुई आर्थिक अपराधों की रोकथाम के लिए गठित सीआईयू टीम को सूचना मिली थी कि स्मृति वन पार्क के पास रोड नम्बर 1 पर 6 व्यक्ति खड़े है जिनके पास जाली नोट होने की सूचना है।
सूचना के आधार पर इन लोगों से पूछताछ की गई तो यह लोग नकली नोट जयपुर में असली नोट रूप में चलाने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस को रतन कुम्हार,मनोहर सिंह, सरदार यादव,मोहन यादव, मोहनलाल अग्रवाल, जयकुमार जैन के पास से कुल 3,60,300 रूपयो के जाली नोट मिले है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।