जयपुर

Jaipur News: इस होटल में चलता है जिस्मफरोशी का धंधा! पुलिस ने लिखा पत्र

राजधानी जयपुर में लड़कियों की एस्कोर्ट सर्विस के नाम पर लूट करने वाली गैंग के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने नगर निगम ग्रेटर को पत्र लिखा है।

less than 1 minute read
Oct 02, 2024

राजधानी जयपुर में लड़कियों की एस्कोर्ट सर्विस (वेश्यावृत्ति के लिए) के नाम पर लूट करने वाली गैंग के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने होटल उमराव हवेली के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नगर निगम ग्रेटर को पत्र लिखा है। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने नगर निगम आयुक्त को भेजे पत्र में होटल का निरीक्षण, फायर एनओसी, व्यवसायिक कन्वर्जन अनुमति प्रमाण पत्र, एफएसएसआइ लाइसेंस, जेडीए से अनुमति, संचालनकर्ता ने लीज एग्रीमेंट प्रेषित किया है या नहीं की जांच करवाने और उसके आधार पर कार्रवाई की मांग की है।

डीसीपी ने बताया कि अजमेर रोड स्थित इस होटल में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं। होटल संचालक विवेक धाभाई और मैनेजर सोनू बैरवा को गिरतार किया गया है। गौरतलब है कि होटल से एस्कोर्ट सर्विस गैंग की सात युवतियों सहित दस लोगों को गिरतार किया गया था।

गैंग सोशल मीडिया और मोबाइल के जरिये ग्राहकों से संपर्क करती और वेश्यावृत्ति के नाम पर युवती भेजने का झांसा देकर लूटपाट करती थी। गैंग के खिलाफ करणी विहार और मुरलीपुरा थाने में मामले दर्ज किए गए हैं।

Updated on:
02 Oct 2024 11:28 am
Published on:
02 Oct 2024 11:27 am
Also Read
View All
Vidya Sambal Yojana : क्या राजस्थान में बंद हो जाएगी विद्या संबल योजना? जानें शिक्षकों के लिए क्या है नई व्यवस्था

‘BJP के बजट में छोरा, गहलोत के राज में हुई छोरी’, बीजेपी MLA ने बजट को ‘जवानी’ और ‘बुढ़ापा’ बताकर लिंगभेद तुलना की

जयपुर से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, NH-48 पर जल्द ही फर्राटे से दौड़ेंगे वाहन, सिर्फ इतने घंटे में पूरा होगा सफर

राजस्थान के ‘महा-घोटाले’ पर ‘महा-कार्रवाई’, ‘सुबह-सुबह’ कई ठिकानों पर ACB RAID, इस सीनियर IAS पर भी कसा शिकंजा

Railways Facilities : रेलवे ने दी 3 बड़ी सुविधाएं, 7 जोड़ी ट्रेनों में जोड़े जाएंगे अतिरिक्त डिब्बे, खाटूश्याम भक्तों के लिए बड़ा एलान

अगली खबर