जयपुर बचाओ संघर्ष समिति और हिंदूवादी संगठनों की ओर से आज बाजार बंद का ऐलान किया गया है। सुबह 10 बजे से बड़ी चौपड़ पर महाधरना दिया जा रहा है।
जयपुर। रामगंज इलाके में इकबाल हत्याकांड मामले में तनाव बरकरार है। हिंदू संगठनों की ओर से आज बड़ी चौपड़ पर धरना प्रदर्शन दिया जा रहा है। चारदीवारी बाजार को बंद कर दिया गया है। सैंकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे हैं। लोग हाथ में झंडे लिए हुए और जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं। आरोप है कि समुदाय विशेष के उपद्रवियों ने हिंदू व्यापारियों की दुकानों में तोड़फोड़ व लूटपाट की है। इसी के विरोध में सर्व समाज के लोग बड़ा प्रदर्शन कर रहे हैं। रामगंज व सुभाष चौक इलाके में पुलिस का भारी जाप्ता तैनात है। मौके पर एसटीएफ, क्यूआरटी व आरएसी के जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है।
बता दें कि जयपुर बचाओ संघर्ष समिति और हिंदूवादी संगठनों की ओर से आज बाजार बंद का ऐलान किया गया है। सुबह 10 बजे से बड़ी चौपड़ पर महाधरना दिया जा रहा है। हिंदू परिवारों से आह्वान किया गया है कि सनातन को बचाने के लिए सभी धरने में शामिल होकर हिंदू समाज और सनातन की एकता का संदेश दें। सुभाष चौक थाना क्षेत्र की घटना के बाद विशेष समुदाय की ओर से परकोटे में भय का माहौल बनाया गया। उसके विरोध में बड़ी चौपड़ पर हिंदू समाज की ओर से विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है।