जयपुर

दिवाली बाद ही पूरा होगा स्मार्ट रोड, फेस्टिव सीजन में व्यापारियों और ग्राहकों को उठानी पड़ेगी परेशानी

Jaipur Smart City Project: चांदपोल बाजार में स्मार्ट रोड ( Jaipur Smart City Project ) बनाने का काम चल रहा है। चांदपोल गेट से छोटी चौपड़ की ओर आने वाले रास्ते का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर की रोड का निर्माण दिवाली बाद शुरू होगा...
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Aug 2019, 7:57 AM IST
Jaipur Smart City Project

जयपुर। चांदपोल बाजार में स्मार्ट रोड ( Jaipur Smart City Project ) बनाने का काम चल रहा है। चांदपोल गेट से छोटी चौपड़ की ओर आने वाले रास्ते का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर की रोड का निर्माण दिवाली बाद शुरू होगा। व्यापारियों का कहना है कि अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में यदि सडक़ ( Smart Road )का काम शुरू किया तो व्यापार में व्यवधान पड़ेगा। वहीं स्मार्ट सिटी के अधीक्षण अभियंता अमिताभ शर्मा का कहना है कि जल्द ही व्यापारियों और यातायात पुलिस के साथ बैठक होगी। व्यापारियों की ओर से दिवाली बाद काम शुरू करने का सुझाव आया है।

काफी काम बाकी है
भले ही चांदपोल बाजार का रास्ता खोल दिया गया हो, लेकिन अभी इस रोड पर काफी काम बाकी है। लाइट मोटर वीकल के साथ-साथ पार्किंग और नालियों का काम भी पूरा करना होगा। हालांकि अधिकारी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि पहले एक ओर के काम को पूरा किया जाएगा। इससे लोगों को गाडिय़ां खड़ी करने को जगह मिल सकेगी। अभी तो सडक़ पर ही वाहनों को पार्क किया जा रहा है।

- जल्द ही अधिकारियों के साथ बैठक होगी। हम पहले भी दिवाली के बाद दूसरी ओर की रोड का काम शुरू करने के लिए कह चुके हैं। अभी फेस्टिव सीजन चल रहा है। बाजार में पहले से ग्राहकों की संख्या कम है। ऐसे में यदि सडक़ को खोद दिया तो त्योहारी सीजन में एक भी ग्राहक बाजार में नहीं आएगा।
सुभाष गोयल, अध्यक्ष, चांदपोल बाजार व्यापार मंडल

Updated on:
28 Aug 2019, 7:57 AM IST
Published on: