जयपुर

जेडीसी ने दिए वर्षा जल भराव वाले क्षेत्रों में कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश

patrika.com
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jun 2020, 12:30 PM IST
जेडीसी ने दिए वर्षा जल भराव वाले क्षेत्रों में कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश
जेडीसी ने दिए वर्षा जल भराव वाले क्षेत्रों में कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश

जेडीसी ने दिए वर्षा जल भराव वाले क्षेत्रों में कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश

बरसात के दौरान जल भराव से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का किया दौरा

जयपुर। जयपुर विकास आयुक्त टी. रविकांत ने जेडीए अधिकारियों को शहर के वर्षा जल भराव वाले स्थानों के कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जेडीसी ने कल हर साल बरसात के दौरान जल भराव से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ निदेशक अभियांत्रिकी और अन्य अभियंता भी मौजूद रहे। जेडीसी ने सुशीलपुरा पुलिया, हसनपुरा, गिरधारीपुरा, सी जोन बाईपास स्थित अण्डरपास, करतारपुरा नाला, मनोहरपुरा आदि इलाकों का दौरा किया। जेडीसी ने सुशीलपुरा पुलिया के नीचे नाले और इसके आसपास सफाई करने और वर्षा के दौरान पानी का समुचित निकास सुनिश्चित करने को कहा, वहीं हसनपुरा में द्रव्यवती नदी के दोनों ओर बसी कॉलोनियो में वर्षा जल को निकालने के लिए पम्प आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने गिरधारीपुरा और सी जोन बाईपास स्थित अण्डरपास में भरने वाले पानी की समस्या को दूर करने के लिए वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर बनाने और आवश्यकता होने पर पम्प से पानी निकालने के निर्देश दिए। जेडीसी ने दौरे के दौरान करतारपुरा नाले की सफाई और आवश्यक मरम्मत के लिए नगर निगम को पत्र लिखने, नाले के कच्चे भाग में मलबा हटाने के कार्य को शीघ्र पूरा करने और सुलतान नगर आदि क्षेत्रों में मिट्टी के कटाव से बचने के लिए स्टोन वायर क्रेट लगाने के निर्देश दिए। जेडीसी ने मनोहरपुरा स्थित पाईप कलवर्टों की तत्काल सफाई कर रेलिंग लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने द्रव्यवती नदी पर ग्राम विधानी, गोनेर,बरखेड़ा एवं रलावता स्थित पुरानी पुलियों पर वर्षा के दौरान संभावित कटाव रोकने तथा दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Updated on:
18 Jun 2020, 12:30 PM IST
Published on: