जयपुर

Kalash Yatra : विशाल कलश यात्रा से राममय हुई गंगापुर सिटी, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

पौष माह में धार्मिक आयोजनों की पूरे प्रदेश में धूम है। पौष माह को वैसे भी दान-पुण्य और भगवान के स्मरण का माह माना जाता है। इसी कड़ी में आज सवेरे गंगापुर सिटी में श्रीरामकथा के लिए विशाल कलश यात्रा निकाली गई।

less than 1 minute read
Jan 03, 2025

- अनाज मंडी ​िस्थत हनुमान मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा

जयपुर- गंगापुरसिटी। पौष माह में धार्मिक आयोजनों की पूरे प्रदेश में धूम है। पौष माह को वैसे भी दान-पुण्य और भगवान के स्मरण का माह माना जाता है। इसी कड़ी में आज सवेरे गंगापुर सिटी में श्रीरामकथा के लिए विशाल कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला व पुरुषों ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा के आगे बैंड-बाजे चल रहे थे।

जानकारी के अनुसार, गंगापुर सिटी शहर में शुक्रवार को सुबह श्रीरामकथा के लिए निकाली गई। कलश यात्रा से शहर राममयी हो गया। नई अनाज मण्डी हनुमानजी मंदिर से शुरू हुई कलश शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं कलश लेकर चल रही थी। डीजे, बैण्ड, ढोल नगाड़ों के धुन पर श्रद्धालु नाचते हुए चल रहे थे। इस दौरान शोभायात्रा उदेई मोड़, गुलकंदी स्कूल के सामने होते हुए एक निजी मेरिज होम में पहुंची। श्रीरामकथा का आयोजन तीन जनवरी से शुरू होगा। इस दौरान पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर व सभापति ​शिवरतन अग्रवाल भी शामिल हुए।

Published on:
03 Jan 2025 11:56 am
Also Read
View All

अगली खबर