जयपुर

‘रॉबर्ट वाड्रा ने किया आतंकवाद का समर्थन’, मदन दिलावर बोले- राहुल, प्रियंका, सोनिया दूरी क्यों नहीं बनाते?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर खरगे पर पलटवार किया।

2 min read
Apr 29, 2025
राजस्थान भाजपा की संयुक्त प्रेसवार्ता

राजधानी जयपुर में सोमवार को कांग्रेस ने 'संविधान बचाओ रैली' का आयोजन किया। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई नेताओं ने शिरकत की। खरगे ने सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जबरदस्त हमला बोला। साथ ही उन्होंने कहा था कि 'मैं 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग हूं।' जिसे भाजपा ने हिंदू समाज का अपमान बताया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को संयुक्त प्रेसवार्ता की। जिसमें मदन दिलावर ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे ने खुद को ज्योतिर्लिंग बता कर हिंदू समाज का अपमान किया है। कांग्रेस ने कभी भी आंबेडकर का सम्मान नहीं किया। रॉबर्ट वाड्रा तो आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी क्यों रॉबर्ट वाड्रा से दूरी नहीं बनाते हैं? इससे साफ जाहिर है कि गांधी परिवार आतंक को समर्थन करने वालों के साथ है।

खरगे को संघ की शाखा में जाकर देखना चाहिए- राठौड़

उन्होंने कहा कि भैरों सिंह शेखावत की सरकार को इन लोगों ने गिराया। ये वो पार्टी है जिसके संविधान को उनके नेता नहीं मानते तो यह लोग भारत के संविधान को कैसे मान सकते हैं। संघ पर लगाए गए आरोपों पर राठौड़ ने कहा कि खरगे को संघ की शाखा में जाकर देखना चाहिए। संघ कोई चंदा इकट्ठा नहीं करता। खरगे ये बताए कि नेशनल हेराल्ड की ज़मीन अखबार के लिए थी, उस पर प्लॉटिंग कैसे कर दी?

भारतीय जनता पार्टी ने मल्लिकार्जुन खरगे के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस तो शुरू से ही संविधान की हत्या करती आई है। चुनी हुई सरकारों को यदि किसी ने गिराया है तो वह कांग्रेस है। किस मुंह से संविधान को बचाने की बात करहे हैं ये लोग?

Updated on:
29 Apr 2025 09:04 am
Published on:
29 Apr 2025 07:36 am
Also Read
View All

अगली खबर