जयपुर

Kite Festival: पतंगों का महाउत्सव, दिन में रंगीन आसमान, रात को लालटेन और आतिशबाज़ी की चमक

Winter Festival India: काइट फेस्टिवल 2026: जलमहल से हवामहल तक संस्कृति, पर्यटन और उत्सव का भव्य संगम। 14 जनवरी को जयपुर बनेगा पर्यटन का केंद्र, लोक कला और पतंगबाज़ी का अनूठा आयोजन।

1 minute read
Jan 12, 2026

Rajasthan Tourism: जयपुर. राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति और पर्यटन पहचान को वैश्विक मंच पर और सशक्त करने वाला काइट फेस्टिवल–2026 इस वर्ष 14 जनवरी को भव्य रूप से आयोजित होगा। राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस उत्सव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की उपस्थिति कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान करेगी।

पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ ने बताया कि यह उत्सव दो दशकों से निरंतर आयोजित हो रहा है और आज यह राज्य के इवेंट-बेस्ड टूरिज़्म का एक मजबूत ब्रांड बन चुका है। यह आयोजन न केवल देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है, बल्कि राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाता है।
उपनिदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार, उत्सव का पहला चरण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जलमहल की पाल, आमेर रोड पर आयोजित होगा। ऐतिहासिक जलमहल की पृष्ठभूमि में रंग-बिरंगी पतंगें आसमान में अद्भुत दृश्य रचेंगी। यहां लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां, पतंग प्रदर्शनी, लाइव पतंग निर्माण और फैंसी पतंग उड़ाने का विशेष प्रदर्शन भी होगा।
पर्यटकों के लिए पारंपरिक व्यंजनों का निःशुल्क वितरण, विदेशी सैलानियों को मुफ्त पतंगें तथा ऊंटगाड़ी की सवारी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

ये भी पढ़ें

Cyber Security: राजस्थान में साइबर सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, बनेगा R4C सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

शाम 6.30 बजे से आयोजन का दूसरा चरण प्रारंभ होगा, जिसमें लालटेन उत्सव और हवामहल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में भव्य आतिशबाज़ी आयोजित की जाएगी। रंगीन रोशनी से जगमगाता गुलाबी शहर पर्यटकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बनेगा।

यह आयोजन राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुरातत्व विभाग के सहयोग से संपन्न होगा।


🪁 काइट फेस्टिवल 2026 : मुख्य आकर्षण (दिन कार्यक्रम)

क्रमांकविवरण
📍स्थान: जलमहल की पाल, आमेर रोड
समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे
🪁फैंसी पतंग प्रदर्शन एवं लाइव निर्माण
🎭लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
🍲पारंपरिक व्यंजनों का निःशुल्क वितरण
🐪ऊंटगाड़ी सवारी एवं मुफ्त पतंगें

🌙 शाम का विशेष आकर्षण (संध्या कार्यक्रम)

क्रमांकविवरण
🏮लालटेन उत्सव: शाम 6.30 बजे
🎆हवामहल के सामने भव्य आतिशबाज़ी
🌃गुलाबी शहर रोशनी से होगा जगमग
📸पर्यटकों के लिए शानदार फोटोग्राफी अवसर

ये भी पढ़ें

Fare Discount: अब रियायती यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड और शेड्यूल-3 अनिवार्य, 1 फरवरी से लागू नियम

Published on:
12 Jan 2026 03:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर