जयपुर

जेडीए अधिकारी शिविरों में दे रहे संपत्ति के साथ ई-नीलामी प्रक्रिया की जानकारी

patrika.com
less than 1 minute read
Jun 20, 2020
jda jaipur
jda jaipur

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा ई-नीलामी प्रक्रिया को लोकप्रिय बनाने के लिए एक नवाचार शुरू किया गया है। इसके तहत आमजन को जेडीए प्रोपर्टी के साथ ई-नीलामी प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर नीलामी सूचना शिविर लगाए जा रहे हैं। जेडीए की ओर से आज सुबह 10 बजे से न्यू आतिश मार्केट में नीलामी सूचना शिविर आयोजित किया जा रहा है। जेडीसी टी. रविकांत ने बताया कि ये आमजन को ई—नीलामी की प्रक्रिया से जेडीए संपत्तियों को खरीदने में कोई परेशानी न हो इसके लिए जून और जुलाई के माह में ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये शिविर करधनी, चित्रकूट, आतिश मार्केट, सालिगरामपुरा और रिंग रोड क्षेत्र में आयोजित किए जाएंगे। शिविर में जेडीए परिसंपत्तियों, ई-नीलामी प्रक्रिया, भुगतान समय एवं भुगतान में छूट, भूखण्ड की लोकेशन आदि की विस्तृत जानकारी तकनीकी अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। इच्छुक खरीददार शिविर में आकर संपत्ति के संबंध में सभी तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Published on:
20 Jun 2020 12:47 pm
Also Read
View All
Rajasthan Weather: 29 जिलों में सामान्य से कम बारिश, 18 जिले सूखे; क्या अगस्त-सितंबर में भी नहीं बरसेंगे बदरा?

राजस्थान में शिक्षक भर्ती पेपर लीक गिरोह पर SOG ने कसा शिकंजा, मोटी रकम लेने वाला मुख्य दलाल अरेस्ट; अब खुलेंगे कई राज

जयपुर RTO का सख्त रुख: बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो केवल चालान नहीं, वाहन का रजिस्ट्रेशन भी होगा निलंबित

जयपुर में खुलने लगी स्पा सेंटर्स की पोल, मसाज की आड़ में हो रहा था अनैतिक काम, 2 महीने में 300 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार

प्रोपर्टी….. पत्रिका सोशल ट्रेंड्स……….रेडियो-टीवी से अब मोबाइल रील्स और ओटीटी, सामूहिकता से व्यक्तिगतता की ओर बढ़ रहे लोग