जयपुर

PICS: राजस्थान में JCB से बनेगा 551 क्विंटल चूरमा, बाटियों की कंप्रेशर से सफाई, थ्रेसर से होगी पिसाई

छापाला भैरूजी मंदिर का लक्खी मेला 30 जनवरी को आयोजित होगा। मेले को लेकर कल्याणपुरा व कुहाड़ा गांव के लोग तैयारियों में जुटे है। ग्रामीण 551 क्विंटल की प्रसादी बनाने में बिना हलवाई के लगे हुए हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Jan 2025, 3:14 PM IST
Chapala Bheruji Temple Lakhi Mela

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की ग्राम पंचायत कल्याणपुरा कलां के ग्राम कुहाड़ा में अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित छापाला भैरूजी मंदिर का लक्खी मेला 30 जनवरी को आयोजित होगा। मेले को लेकर कल्याणपुरा व कुहाड़ा गांव के लोग पिछले करीब एक माह से तैयारियों में जुटे है। ग्रामीण 551 क्विंटल की प्रसादी बनाने में बिना हलवाई के लगे हुए हैं।

मेले में हजारों वाहनों की पार्किंग की जिम्मेदारी ग्रामीणों द्वारा उठाई जाती है। मेले में व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन भी चाक-चौबन्द हैं। इसके लिए करीब चार थानों से पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। एम्बुलेस, फायर बिग्रेड आदि संसाधन तैनात रहेंगे।

चूरमे की बाटियों को जगरे से निकालने के बाद कंप्रेसर से सफाई की जा रही है, ताकि इनमें मिट्टी व राख के कण नहीं रहे। इसके अलावा चूरमे को मिलाने के लिए भी कार्यकर्ता हाथ व पांव में पॉलीथिन पहन कर ही कार्य करते हैं।

भंडारे के लिए इस बार करीब 100 ग्रामीण 200 मीटर लंबे जगरे में बाटे सेकने में लगे हुए हैं। जिससे 551 क्विंटल की प्रसादी बनाई जा रही है। पिछले साल 515 क्विंटल प्रसादी बनाई गई थी।

यह वीडियो भी देखें

Updated on:
26 Jan 2025, 3:14 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार का सख्त एक्शन, अब 27 भ्रष्ट आला अफसरों के खिलाफ चलेगा मुकदमा