जयपुर

विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का आज अंतिम दिन, सीएम देंगे सदन में जवाब

चार बजे नेता प्रतिपक्ष और पांच बजे मुख्यमंत्री का आएगा जवाब
less than 1 minute read
Feb 13, 2020
rajasthan vidhan sabha
rajasthan vidhan sabha,rajasthan vidhan sabha,rajasthan vidhan sabha,rajasthan vidhan sabha,rajasthan vidhan sabha

जयपुर। 15 वीं विधानसभा सत्र के चौथे सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का आज अंतिम दिन है। आज दोपहर बजे से शून्यकाल में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस होगी, पक्ष-विपक्ष के सदस्य इसमें अपना-अपना मत रखेंगे, इसके बाद चार बजे नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया इसके विरोध में अपना रखेंगे।

पांच बजे सरकार की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अभिभाषण पर अपना जवाब देंगे और पक्ष-विपक्ष को लोगों बहस में हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद देंगे। इससे पिछले तीनों से चली आ रही राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान जहां सत्ता पक्ष के विधायक अभिभाषण को लेकर सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रहे हैं तो विपक्ष के सदस्य इसे सरकार की नाकामियां सदन में गिना रहे हैं।


प्रश्नकाल में आज 42 सवाल
वहीं आज विधानसभा में चौथे दिन की कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी। प्रश्नकाल में आज 42 सवाल लगे हैं जिनमें 23 तारांकित और 19 अतारांकित प्रश्न हैं। ज्यादातर सवाल गृह, उर्जा, खाद्य आपूर्ति,पीडब्ल्यूडी, उच्च शिक्षा और पर्यटन विभाग से जुड़े है।

प्रश्नकाल की शुरुआत भाजपा विधायक मदन लाल के सवाल से होगी, दिलावर ने रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र में ध्वनि यंत्र बजाने पर रोक लगाने का सवाल गृह विभाग से लगाया है।वहीं प्रश्नकाल के बाद राजस्व मंत्री हरीश चौधरी राजस्व विभाग की 14 अधिसूचनाएं सदन की मेज पर रखेंगे।

इसके बाद सार्वजनिक निर्माण मंत्री सचिन पायलट अपने विभाग की वार्षिक प्रतिवेदन सदन की मेज पर रखेंगे। वहीं अल्पसंख्यकों के कल्याण संबंधी समिति के सभापति अमीन खां समिति के प्रथम प्रतिवेदन का उपस्थापन करेंगे। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस होगी, जिसमें पक्ष विपक्ष के सदस्य अपनी बात रखेंगे।

Published on:
13 Feb 2020 08:18 am