जयपुर

कलरिंग, लेयरिंग, कंपोजिशन से एब्सट्रैक्ट पेंटिंग बनाने की सीखी कला

ऑनलाइन लर्निंग-चिल्ड्रन्स समर फेस्टिवल
2 min read
Jun 01, 2020
कलरिंग, लेयरिंग, कंपोजिशन से  एब्सट्रैक्ट पेंटिंग बनाने की सीखी कला
कलरिंग, लेयरिंग, कंपोजिशन से एब्सट्रैक्ट पेंटिंग बनाने की सीखी कला

जयपुर । जवाहर कला केंद्र (JKK) के ऑनलाइन लर्निंग-चिल्ड्रन्स समर फेस्टिवल के 14वें दिन सोमवार को विजुअल आट्र्स सेशन के तहत कलाकार निखत तसनीम काज़ी ने ‘एब्सट्रैक्ट पेंटिंग’ के गुर सिखाए। यह सेशन आकर्षक एब्सट्रैक्ट पेंटिंग बनाने के लिए उपयोगी मूल तत्वों को समझाने पर केंद्रित रहा। प्रतिभागियों को कलरिंग, लेयरिंग, कंपोजिशन के बारे में भी सीखने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने स्वयं की एब्सट्रैक्ट शैली विकसित करना और स्वतंत्र रूप से पेंटिंग करना भी सीखा।


कलाकार ने एब्सट्रैक्ट पेंटिंग के संक्षिप्त इतिहास के साथ सेशन शुरू किया। उन्होंने बताया कि पूर्व-ऐतिहासिक काल में कई संस्कृतियां दीवारों, चट्टानों और मिट्टी के बर्तनों पर एब्सट्रैक्ट आर्ट बनाने के लिए लीनियर शेप और जियोमेट्रिकल स्वरूप का उपयोग करती थी। विन्सेंट वैन गॉग, पाब्लो पिकासो से लेकर जैक्सन पोलक तक, एब्सट्रैक्ट आर्ट के कई प्रणेता हुए। एब्सट्रैक्ट पेंटिंग ज्ञात से अज्ञात की यात्रा है। उन्होंने बताया कि इसमें कलाकार अवचेतन मन आकार, स्वरूप बनाता है और उन्हें इच्छा के अनुसार पेंट करता है।


कराया अभ्यास-कलाकार ने प्रतिभागियों को ड्राइंग पैड पर पेंसिल या चारकोल का उपयोग करके स्कैचिंग का अभ्यास करना सिखाया। फिर कैनवास को टेक्सचर वाइट का उपयोग करके तैयार किया गया और पेंटिंग के लिए टेक्सचर बनाने के लिए हार्ड रोलर को कई बार घुमाया गया। इसके बाद, आर्टिस्ट ने कलाकृति बनाने के लिए जीवंत रंगों और विभिन्न प्रकार के ब्रश का उपयोग किया। उन्होंने प्रतिभागियों को अपनी रचनाओं को जेकेके को भेजने के लिए प्रोत्साहित किया।


आज विजय कुमावत सिखाएंगे ‘चारकोल पेंटिंग’ के गुर

2 जून को विजुअल आट्र्स ऑनलाइन लर्निंग सेशन के तहत सुबह 10 बजे से 11 बजे तक कलाकार विजय कुमावत ‘चारकोल पेंटिंग’ सेशन का संचालन करेंगे। इस सेशन में चारकोल आर्ट तैयार करने की तकनीक सिखाई जाएंगी। प्रतिभागियों को विभिन्न स्ट्रोक्स, ब्लेंडिंग, शेडोज़ और टेक्सचर्ड शेडिंग समझने और सीखने का मौका मिलेगा। उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन लर्निंग सेशंस जेकेके के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/jawaharkalakendra.jaipur/ पर लाइव दिखाए जाएंगे।

Published on:
01 Jun 2020 11:24 pm
Also Read
View All
राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?

Jaipur Hit And Run Case: पिता और छोटी बहन की मौत के बाद मां से लिपट गया मासूम, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दिए 2 परिवार