25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Jobs : जयपुर के लिए अच्छी खबर, पिंक सिटी बनी हाई सैलरी जॉब्स का नया हब, आइटी-स्टार्टअप से बदली तस्वीर

Jaipur Jobs : खुशखबर। आइटी-स्टार्टअप से जयपुर की तस्वीर बदल गई है। जयपुर हाई सैलरी जॉब्स का नया हब बना है। जयपुर को देश के टॉप-10 ज्यादा वेतन देने वाले शहरों में शामिल किया गया है।
2 min read
Google source verification
jaipur becomes new hub high paying jobs it startup changed picture

Jaipur Jobs : प्रतीकात्मक फोटो एआइ से बनाया गया।

Jaipur Jobs : गुलाबी नगर जयपुर में अब रोजगार का बाजार केवल पर्यटन, पारंपरिक कारोबार और सरकारी नौकरियों तक सीमित नहीं रह गया है। आईटी सर्विसेज, बीपीओ, स्टार्टअप, डिजिटल मार्केटिंग और ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों के विस्तार के साथ शहर में बेहतर वेतन वाली नौकरियों का दायरा भी बढ़ रहा है। इसी बदलाव के बीच जयपुर को देश के टॉप-10 ज्यादा वेतन देने वाले शहरों में शामिल किया गया है।

जम्प फाइनेंस की जून 2026 में प्रकाशित रिपोर्ट 'टॉप-10 हाईएस्ट सैलरी पेइंग सिटीज इन इंडिया' के मुताबिक, जयपुर में अनुमानित औसत सालाना वेतन 10 से 12 लाख रुपए है। रिपोर्ट ने जयपुर को उभरते क्षेत्रीय टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप हब के तौर पर रेखांकित किया है। वहीं, रैडस्टैंड की एनुअल सैलरी ट्रेंड्स रिपोर्ट में जयपुर को उभरते टीयर-2 टैलेंट हब्स में शामिल किया गया है।

रोजगार के बढ़े अवसर

जयपुर में आइटी सर्विसेज, बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग, डिजिटल बिजनेस और उद्यमिता के विस्तार ने खासकर शुरुआती और मिड-करियर प्रोफेशनल्स के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए हैं। स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाली सरकारी पहलों को भी शहर के बिजनेस इकोसिस्टम के विस्तार से जोड़ा गया है। रिपोर्ट ने जयपुर में करियर के प्रमुख क्षेत्रों में आईटी, बीपीओ, स्टार्टअप, डिजिटल मार्केटिंग और ई-कॉमर्स को शामिल किया है।

टॉप शहरों में वेतन

चेन्नई 35
बेंगलूरु 28-35
हैदराबाद 25-30
एनसीआर 20-22
मुंबई 20-22
पुणे 20
जयपुर 10-12 ( लाख/रुपए अनुमानित)

नीति निर्माताओं के लिए बड़ा संकेत

आर्थिक विशेषज्ञों और रियल एस्टेट के गुरुओं का मानना है कि कर्मचारियों को अधिक वेतन मिलने के म्याने यह है कि शहर में High value addition वाले उद्योग विकसित हो रहे हैं।. जयपुर में पारंपरिक व्यापार जैसे रत्न-आभूषण और पर्यटन के अलावा अब आधुनिक सेवा और स्टार्टअप केंद्र तेजी से पैर पसार रहे हैं। जयपुर शहर में आईटी कंपनियों के नए कार्यालय खुलने से रियल एस्टेट क्षेत्र को जबरदस्त बढ़ावा मिला है। इसके साथ ही वेयरहाउस जैसी बड़ी योजनाओं में निवेश बढ़ने के कारण कुशल मैनपावर की मांग तेजी से बढ़ी है। यही वजह है कि जयपुर अब टियर-2 शहरों में सबसे बड़े रोजगार केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह नीति निर्माताओं के लिए एक बड़ा संकेत है कि जयपुर में औद्योगिक और व्यावसायिक बुनियादी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।