जयपुर

Holiday: जयपुर जिले में 11 मार्च को रहेगा अवकाश, जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश

Jaipur Collector Holiday: चाकसू क्षेत्र में शीतला अष्टमी पर हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीतला माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस दिन यहां विशाल मेला भरता है, जिसमें जयपुर सहित आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालु माता को ठंडे व्यंजनों का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और रोगों से मुक्ति की कामना करते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Mar 2026, 12:11 PM IST
Mahavir jayanti
Mahavir Jayanti News

Sheetla Ashtami: जयपुर। शीतला अष्टमी के अवसर पर 11 मार्च को जयपुर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। जिला कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के अनुसार चाकसू में लगने वाले पारंपरिक शीतला माता मेले के मद्देनजर यह अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन जिले के सभी राजकीय कार्यालयों, सरकारी संस्थानों और अधिकांश शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा।

चाकसू क्षेत्र में शीतला अष्टमी पर हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीतला माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस दिन यहां विशाल मेला भरता है, जिसमें जयपुर सहित आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालु माता को ठंडे व्यंजनों का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और रोगों से मुक्ति की कामना करते हैं।


मेले के दौरान क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने यह स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इससे श्रद्धालुओं को मेले में शामिल होने और धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करने में सुविधा मिलेगी।
जिला प्रशासन की ओर से मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं के लिए विशेष इंतजाम भी किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Updated on:
7 Mar 2026, 12:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पाकिस्तानी जासूसी केस में बड़ा अपडेट, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, झबरा राम की जमानत रद्द

DA Hike: इंतजार खत्म, राजस्थान के कर्मचारियों को जल्द मिलेगी डीए बढ़ने की खुशखबरी, इस बार 3 प्रतिशत डीए बढ़ने की पूरी उम्मीद

राजस्थान: बिल्डिंग बायलॉज में फिर बदलाव की तैयारी, भू-खंड से पार्किंग तक के नियम बदलेंगे

विला बेचने वालों को राहत से घिरा शिखर परिवार, 7 माह बाद खुलासे से उठे सवाल; ब्यूरोक्रेसी से लेकर सियासी गलियारों में चर्चा

20 करोड़ जमा, 6 करोड़ ब्याज मिला, खर्च सिर्फ 1 करोड़! ‘जागो ग्राहक जागो’ के नाम पर 9 साल तक क्या करती रही राजस्थान सरकार?