जयपुर

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, राजस्थान में एक ही दिन में 1,370 नेता BJP में शामिल

Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए उसके कई दिग्गज नेताओं को पार्टी में शामिल कर लिया। भाजपा में शामिल होने वाले नेता, कार्यकर्ता, रिटायर्ड अफसर, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों की संख्या करीब 1 हजार 370 बताई गई है।

less than 1 minute read
Mar 11, 2024

Lok Sabha Election : जयपुर। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए उसके कई दिग्गज नेताओं को पार्टी में शामिल कर लिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस सरकार के समय मंत्री रहे दो नेता, एक पूर्व सांसद, पांच पूर्व विधायक सहित बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में शामिल होने वाले नेता, कार्यकर्ता, रिटायर्ड अफसर, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों की संख्या करीब 1 हजार 370 बताई गई है। इनमें से भाजपा ने 45 नेताओं को अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी माना है। झोटवाड़ा, कोटपूतली सहित कई विधानसभाओं के तो सभी कांग्रेसी जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल हो गए। दो पूर्व मंत्रियों को तो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सबसे नजदीकी माना जाता रहा है। समारोह में केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।

जनता सेना के रणधीर सिंह भोहर और उनकी पत्नी दीपेन्द्र कन्स भींडर फिर से भाजपा में माए हैं। असम के राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे गुलाबचंद कटारिया और भीडर के बीच कभी भी नहीं बनी। मेवाड़ में भीडर का अपन खुद का जनाधार है। पार्टी ने इसीलिए उन्हें भाजपा में कपसी करचाई। भीडर की वापसी से तीन लोकसभा सीटों पर पार्टी को फायदे की उम्मीद है। भींडर ने इस दौरान अपनो पार्टी जनता सेना का विलय भी भाजपा में कर दिया। ऐसे में अब पंचायत समिति भीडर का बोर्ड भी भाज्या का कहलाएगा।

Published on:
11 Mar 2024 06:35 am
Also Read
View All