1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rozgar Mela : गांधी जयंती पर राजस्थान में आयोजित होंगे रोजगार मेले, 1100 वेटरनरी डॉक्टर्स को दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र

Gandhi Jayanti Rozgar Mela : राजस्थान में 2 अक्टूबर गांधी जयंती को आयोजित होने वाले रोजगार मेले में 1100 वेटरनरी डॉक्टर्स को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। वहीं जयपुर में 400 वेटरनरी डॉक्टर्स को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
2 min read
Google source verification
gandhi jayanti rozgar mela rajasthan 1100 veterinary doctors appointment

Gandhi Jayanti Rozgar Mela : सीएम भजनलाल। फाइल फोटो पत्रिका

Gandhi Jayanti Rozgar Mela : राजस्थान के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और पशुपालकों तक गुणवत्तापूर्ण पशु चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने की दिशा में राज्य सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। 2 अक्टूबर गांधी जयंती को आयोजित होने वाले रोजगार मेले में 1100 वेटरनरी डॉक्टर्स को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। जयपुर में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में 400 वेटरनरी डॉक्टर्स को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे जबकि शेष नियुक्ति पत्र जिलों में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों में दिए जाएंगे।

पशुपालन निदेशक डॉ सुरेश चंद मीना ने बताया कि एक साथ बड़ी संख्या में वेटरनरी डॉक्टर्स की नियुक्ति से प्रदेश की पशु चिकित्सा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। इससे पशुपालकों को समय पर उपचार, रोगों की रोकथाम, टीकाकरण एवं पशु स्वास्थ्य संबंधी विशेषज्ञ सेवाएं अधिक प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों का सीधा लाभ प्रदेश के पशुपालकों और पशुधन को मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता बढ़ने से पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण के साथ-साथ पशुपालकों की आजीविका को भी संबल मिलेगा।

1100 वेटरनरी डॉक्टर्स को एक साथ दिया जाएगा नियुक्ति पत्र

1100 वेटरनरी डॉक्टर्स को एक साथ नियुक्ति पत्र दिया जाना रोजगार सृजन और पशुपालक कल्याण दोनों मोर्चों पर महत्वपूर्ण कदम है। इससे एक ओर प्रदेश के योग्य युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं दूसरी ओर पशुपालकों को बेहतर एवं सुलभ पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था और मजबूत होगी।

गुणवत्तापूर्ण पशु चिकित्सा सेवाएं हो सकेगी उपलब्ध

इन नियुक्तियों से प्रदेश के पशु चिकित्सा संस्थानों में चिकित्सकीय मानव संसाधन को मजबूती मिलेगी तथा पशुपालकों को गांव-ढाणी के स्तर पर बेहतर, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेगी साथ ही वेटरनरी डॉक्टर्स की नियुक्ति से पशुधन स्वास्थ्य संरक्षण, संक्रामक एवं मौसमी पशु रोगों की रोकथाम, टीकाकरण तथा पशुपालकों को तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के विभागीय प्रयासों को और गति मिलेगी।

प्रदेशभर के पशु चिकित्सालय अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे

प्रदेश के पशुपालकों के लिए प्रदेश के सभी राजकीय पशु चिकित्सालयों एवं पशु चिकित्सा संस्थानों का समय 1 अक्टूबर से प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। राजपत्रित अवकाश के दिनों में यह समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगा। 1 अक्टूबर से लागू हुआ यह समय 30 मार्च तक रहेगा। जिला मुख्यालय पर स्थित बहुद्देशीय पशु चिकित्सालय का समय प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक तथा अपरान्ह 2 बजे से रात के 8 बजे तक दो पारियों में होगा।