जयपुर

कांग्रेस ने इस बदलाव से चौंकाया, आनंदपाल प्रकरण के बाद भाजपा से नाराज रावणा राजपूतों को साधने का यूं किया प्रयास

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Nov 16, 2018
Manisha Panwar to fight election from Jodhpur Constituency

जयपुर/ जोधपुर। कांग्रेस ने आखिरकार अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में कांग्रेस ने महिला और युवा वर्ग का खासा ध्यान रखा है। कई नए चेहरों को मौका दिया है, लेकिन पार्टी ने एक ऐसा निर्णय किया है, जो बेहद चौंकाने वाला है। जोधपुर शहर में कांग्रेस ने एक बड़ा बदलाव किया है। विधानसभा सीट जोधपुर शहर से कांग्रेस ने इस बार ओबीसी प्रत्याशी मनीषा पंवार को मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि मनीषा पंवार रावणा राजपूत समाज से आती हैं। इस एक टिकट से कांग्रेस ने रावणा राजपूत समाज को साधने की कोशिश की है। कांग्रेस ने आनंदपाल प्रकरण के बाद भाजपा से नाराज चल रहे प्रदेश भर के रावणा राजपूतों को अपनी तरफ करने का प्रयास किया है। इसके अलावा इसका प्रभाव जोधपुर की अन्य OBC सीटों पर भी कांग्रेस को मिलने की उम्मीद है। पाली, जालोर व सिरोही की कई सीटों पर OBC को अपने पक्ष में करने के लिए कांग्रेस ने ये दांव खेला है।


बताते चलें कि शहर महिला जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष के रूप में मनीषा कांग्रेस में सक्रिय देखी गई है। मनीषा को सदैव पार्टी में भी जमीनी कार्यकर्ता के रूप में देखा गया है। इसी के चलते पंवार को कांग्रेस जोधपुर शहर विधानसभा सीट निकालने की जिम्मेदारी सौंपी है। वे पूर्व पार्षद भी रह चुकी हैं। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के उप मंत्री रामसिंह आर्य की पुत्री हैं। मनीषा को टिकट मिलने के बाद उनके घर में खुशी का माहौल छा गया। शहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने ओबीसी का कार्ड खेला है, जो भी हथाइयों पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2018 : खंडेला के बाद सीकर BJP में रार, पूर्व जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, सिखवाल गुट भी विरोध में


प्रत्याशी का आधार
प्रोफेशन: राजनीति
सोशल मीडिया: फेसबुक पेज नहीं है, लेकिन अकाउंट है। ट्वीटर पर नहीं है।
पहचान: सक्रिय महिला कांग्रेस कार्यकर्ता।
राजनीतिक अनुभव: राजनीति में करीब डेढ़ दशक से सक्रिय है। 8 साल से शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भी हैं।
कॅरियर का ग्राफ: पूर्व पार्षद रह चुकी हैं।
रिकार्ड: 2010 से अब तक शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बने रहना।
लाइफ स्टाइल: सादगी से रहती है। साड़ी के अलावा राजस्थानी पहनावा पहचान।
ठीया- नेहरू कॉलोनी रातानाडा में रहती है। उम्मेद चौक में पीहर।

पार्टी की शुक्रगुजार हूं
पार्टी की मैं शुक्रगुजार हूं, मेरे जैसी छोटी कार्यकर्ता को चुनाव लडऩे का मौका दिया। ये मेरी नहीं, सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। मैं पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरुंगी। - मनीषा पंवार, प्रत्याशी, कांग्रेस, जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2018: अलवर ग्रामीण से टिकट मिलने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दूसरी लिस्ट आने को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो
Updated on:
16 Nov 2018 12:43 pm
Published on:
16 Nov 2018 12:39 pm
Also Read
View All