जयपुर

सिर्फ इतनी सी बात के चलते सीकर की बेटी ने उठा लिया ये बड़ा कदम, घर सहित पूरे गांव में मच गया कोहराम

सिर्फ इतनी सी बात के लिए सीकर की बेटी ने उठा लिया ये बड़ा कदम, घर सहित पूरे गांव में मच गया कोहराम  
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2018, 4:17 AM IST
SUICIDE
SUICIDE

जयपुर/गोविन्दगढ़

राजधानी जयपुर के पास गोविन्दगढ़ थाना क्षेत्र के निवाणा ग्राम में मंगलवार दोपहर एक विवाहिता ने कमरे में लगे टिनशेड के पाइप पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही परिजनों ने महिला को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार निवाणा निवासी नीलम उर्फ लीली मीणा (30) पत्नी नेमीचन्द मीणा ने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे कमरे की छत में लगे टिनशेड के पाइप पर रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पता चलते ही परिजनों ने गोविन्दगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी।


मौके पर पहुंचे थानाधिकारी

फंदा लगाकर खुदकुशी करने की सूचना मिलते ही मौके पर थानाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। थानाधिकारी मनीष शर्मा ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पहुंची एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।


पीहर से चार दिन पहले ही आई थी मृतका

नीलम का पीहर भोजपुरा-खंडेला (सीकर) मेें था। मृतका के भाई मनोज ने बताया कि ससुराल में पारिवारिक क्लेश से तंग आकर नीलम कुछ दिन पहले ही पीहर भोजपुरा चली गई थी। जिस पर पीहर पक्ष के लोग समझाइश कर चार दिन पहले ही उसे ससुराल छोड़ गए थे। मृतका की शादी 2008 मेें हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। मिली जानकारी के अनुसार नीलम उर्फ लीली मीणा (30) पत्नी नेमीचन्द मीणा पारिवारिक क्लेश से तंग थी। इसी के चलते उसने खुदखुशी करने जैसा बड़ा कदम उठाया। पुलिस इस मामले की जांच गंभीरता से कर रही है।

Published on: