जयपुर

30 जनवरी को मनाया जाएगा शहीद दिवस, कल किया जाएगा मौन संकेत का ट्रायल टेस्ट

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाएगा।

less than 1 minute read
Jan 27, 2023
30 जनवरी को मनाया जाएगा शहीद दिवस, कल किया जाएगा मौन संकेत का ट्रायल टेस्ट

जयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाएगा। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे 2 मिनट का सामूहिक मौन रखा जाएगा। शहीद दिवस पर साइरनों द्वारा ध्वनि प्रसारण द्वारा 2 मिनट के मौन संकेत प्रसारित किये जाएंगे। जिसके बाद जिले में सामूहिक मौन रखा जाएगा। सामूहिक मौन के सफल आयोजन के लिए 28 जनवरी, 2023 को सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर सायरन बजाकर मौन संकेत का ट्रायल टेस्ट किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा मौन संकेत प्रसारण के लिए जिले के 8 स्थानों पर 9 सायरनों प्रयोग किया जाएगा। पहला सायरन सुबह 10 बजकर 59 मिनट 15 सैकेण्ड पर बजेगा, जिससे मौन रखने की शुरूआत की जाएगी। 2 मिनट का मौन समाप्त होने पर 11 बजकर 2 मिनट पर मौन समाप्ति संकेत के लिए दूसरी बार सायरन बजाया जाएगा। जिला कलक्टर ने सामूहिक मौन के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए है। जिसके लिए तैयारियां की गई है।

Published on:
27 Jan 2023 08:40 pm
Also Read
View All