11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस में शामिल होंगे कई दिग्गज, 12 से अधिक बागी नेताओं की घर वापसी तय

Rajasthan Congress: राजस्थान में होने वाले पंचायत और नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं ने पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी तरह कमर कस ली है। प्रदेश के कई दिग्गज नेता फिर से कांग्रेस में शामिल होंगे।
2 min read
Google source verification
Congress-BJP

बीजेपी-कांग्रेस। पत्रिका फाइल फोटो

जयपुर। राजस्थान में होने वाले पंचायत और नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं ने पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी तरह कमर कस ली है। प्रदेश के कई दिग्गज नेता फिर से कांग्रेस में शामिल होंगे। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस संगठन ने घर वापसी का अभियान तेज कर दिया है।

हाल ही में प्रदेश कांग्रेस वॉर रूम में उदयलाल आंजना की अध्यक्षता में अनुशासन समिति की बैठक हुई। जिसमें विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी छोड़कर अन्य दलों में गए नेताओं व पार्टी से निष्कासित नेताओं की घर वापसी चरणबद्ध तरीके से करने पर सहमति बनी। बैठक में अनुशासन समिति सदस्य शकुंतला रावत और हाकम अली मौजूद भी रहे।

समिति ने गोपनीयता का हवाला देते हुए नहीं किया नामों का खुलासा

करीब एक घंटे से अधिक चली बैठक में एक दर्जन से अधिक नेताओं की कांग्रेस में वापसी को लेकर सहमति बनना बताया जा रहा है। इनमें पूर्व विधायक, पूर्व पदाधिकारी और कुछ ऐसे नेता भी शामिल हैं, जो भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आने के इच्छुक हैं। हालांकि समिति ने गोपनीयता का हवाला देते हुए नामों का खुलासा नहीं किया है। पिछले दिनों वरिष्ठ नेता मेवाराम जैन, अमीन खान, सुनील परिहार और वीरेंद्र बेनीवाल आदि की कांग्रेस में वापसी हो चुकी है।

रिपोर्ट जल्द प्रदेश नेतृत्व को सौंपी जाएगी

बैठक के बाद उदयलाल आंजना ने बताया कि समिति ने कुछ नामों की अनुशंसा तैयार कर ली है, जिसे जल्द ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी को सौंपा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान करेगा। आंजना ने कहा कि भाजपा सहित अन्य दलों के कई नेता कांग्रेस में शामिल होने के लिए संपर्क कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश और देश में भाजपा का ग्राफ गिर रहा है, जिसके चलते नेता कांग्रेस की ओर रुख कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जो नेता विचारधारा से कांग्रेसी हैं और बाहर रहते हुए भी पार्टी के लिए सक्रिय रहे हैं, उनकी वापसी पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। समिति की ओर से जिन नेताओं के नामों की अनुशंसा की गई है, उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए प्रदेश और केंद्रीय स्तर पर आवेदन भी किया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग