4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur Road : जयपुर में शिप्रा पथ पर जाम से बचने को जान लीजिए, लिंक रोड तिराहे का नया रूट

Jaipur Road : जयपुर में महारानी फार्म रपट से शिप्रा पथ को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर जेडीए जंक्शन इम्प्रूवमेंट का काम करवा रहा है, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग कन्फ्यूज हैं। दो मिनट में शिप्रा पथ स्थित लिंक रोड तिराहे का नया रूट समझिए।

2 min read
Google source verification
Jaipur Road Shipra Path to avoid traffic jams know new route of Link Road intersection

गलत टर्न की वजह से लग रहा जाम और रॉन्ग साइड जाने वाले वाहनों को रोकते पुलिसकर्मी।फोटो पत्रिका

Jaipur Road : जयपुर में महारानी फार्म रपट से शिप्रा पथ को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर जेडीए जंक्शन इम्प्रूवमेंट का काम करवा रहा है, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग कन्फ्यूज हैं। वाहन चालक समझ नहीं पा रहे हैं कि यहां रास्ता कैसे तय करना है। मौके पर वन-वे और नो-टर्न के बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। इसकी वजह से गाड़ियां दिन में सैकड़ों बार आमने-सामने आ रही हैं।

वाहन चालकों को सही रास्ता दिखाने के लिए दो पुलिसकर्मी तैनात तो हैं, लेकिन लोग उनकी सुनते कम ही हैं। यदि आप भी इस रूट से निकलते हैं तो इस खबर को पढ़ें और जाम से बचें। दो मिनट में शिप्रा पथ स्थित लिंक रोड तिराहे का नया रूट समझिए।

यूं समझें…

1- गंगा-जमुना पेट्रोल पम्प की ओर से आने वाले सभी वाहन चालक जंक्शन पर आते ही नीचे की ओर उतरेंगे। करीब 150 मीटर चलने के साथ सामने कट का प्रयोग करते हुए डी मार्ट के सामने से बी टू बाइपास की ओर चले जाएंगे।
2- जिन वाहन चालकों को विजय पथ पर जाना है, वे डी-मार्ट के सामने बनाए गए कट से शिप्रा पथ पर चढ़ेंगे और आगे चले चले जाएंगे।
3- बी टू बाइपास से महारानी फार्म रपट की ओर जाने वाले वाहन चालक पब्लिक पार्क को पार्क करने के बाद बनाए गए कट से नीचे उतरेंगे और यहां से रपट की ओर चले जाएंगे। (इस हिस्से को वन वे किया गया है। शिप्रा पथ पर बने पुराने ऊंचे डिवाइडर को हटाने की योजना है)

अभी ये आ रही दिक्कत

1- वाहन चालकों को समझ नहीं आ रहा कि उन्हें किस रास्ते का प्रयोग करना है। जिस वजह से कई समस्या आ रहीं हैं।
2- डिवाइडर के बीच ज्यादा गैप होने की वजह वाहन चालक अपनी मर्जी से वाहन घुमा रहे हैं। इसलिए गैप को कम करना चाहिए नहीं तो कोई भी हादसा हो सकता है।
3- जेडीए ने एक-दो जगह ही संकेतक लगाए हैं, उनसे लोग समझ नहीं पा रहे हैं। ऐसे में यू-टर्न प्रतिबंधित और वन-वे के संकेतक लगाना जरूरी है। जेडीए को आम जनता की परेशानी को समझना चाहिए।
4- रास्ता दिखाने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या को बढ़ाएं, जिससे यातायात सुचारू रूप से चल सके।