जयपुर

सामूहिक विवाह सम्मेलन का हिसाब सार्वजनिक,आठ लाख रुपए की बचत

Jul 25, 2026
Rajasthan

राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले,पारदर्शिता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत
निवाई. अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा ने पीपल पूर्णिमा पर आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन का संपूर्ण आय-व्यय विवरण समाज के समक्ष सार्वजनिक किया। हरियाणा ब्राह्मण छात्रावास अलियाबाद मोड़ पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरधीचंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सम्मेलन का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओं ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।
राष्ट्रीय महामंत्री सीताराम शर्मा ने बताया कि महासभा के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के प्रत्येक आय-व्यय का बिंदुवार विवरण समाज के समक्ष रखा गया। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शंभूलाल कुईवाला ने बताया कि आयोजन के समस्त खर्चों का भुगतान करने के बाद भी करीब आठ लाख रुपए की राशि शेष बची है। जिला अध्यक्ष बद्रीनारायण शर्मा, तहसील इकाई अध्यक्ष प्रेमनारायण तथा छात्रावास अध्यक्ष सीयाराम भोंगा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों का साफा एवं माला पहनाकर सम्मान किया। बैठक में रामकिशोर गंगापुर सिटी, जिला अध्यक्ष हनुमान शर्मा, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रमेश शर्मा मावा वाले, राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष सुनील टीलावाला, राष्ट्रीय सह महामंत्री बंशी सुखपुरिया, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष गोपाल गोगोरिया, विष्णु शर्मा, रामपाल सिंगवाडिया, भंवर शर्मा, सूरज शर्मा, मोहन शर्मा उपस्थित रहे।
फोटोकेप्शन
एनई2407सीए-निवाई. हरियाणा गौड ब्राह्मण समाज की बैठक में बोलते राष्ट्रीय अध्यक्ष।

Updated on:
25 Jul 2026 06:00 am
Published on:
25 Jul 2026 06:00 am