
जयपुर
राजस्थान में पहली बार परीक्षा में पेपर लीक कराने वालों पर सबसे बड़ा एक्शन हुआ है। पहली बार आरोपियों की सम्पत्ति पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। जयपुर के गोपालपुरा बाईपास के नजदीक स्थित अधिगम कोचिंग का बड़ा हिस्सा ढहाने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में किसी तरह का बवाल ना हो इसके लिए पुलिस की इमदाद भी मांगी गई है।
पुलिस दल के साथ ही जेडीएस अफसरों का भी दल मौजूद है यहां पर । पहली बार इस तरह का एक्शन हो रहा है राजस्थान में......। जेडीए के अफसरों ने बताया कि सुरेश ढाका और अधिगम कोचिंग से ताल्लुक रखने वाले लोगों को 72 घंटे का नोटिस दिया गया था। यह नोटिस पीरियड पूरा होने के बाद आज कार्रवाई की जा रही है। कोचिंग में तोड़फोड़ के बाद बच्चों का क्या होगा.... इस बारे में फिलहाल किसी भी सरकारी एजेंसी ने कोई भी बयान जारी नहीं किया है।
गिरफ्तारी वारंट जारी किए जा चुके हैं सुरेश और भूपेन्द्र के
सैकैंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में जनरल नॉलेज का पेपर लीक कराने वाले मास्टमाइंउ सुरेश ढांका और भूपेन्द्र सारण के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए जा चुके हैं। दोनो के परिवार के नजदीकी लोगों की सम्पत्ति भी चिहिंत कर ली गई है। सुरेश ढांका का जयपुर के गोपालपुरा मंे अधिगम के नाम से कोचिंग है, इसे अब सरकार ने अपने कब्जे में ले लिया है और इसे खंडर करने की तैयारी की जा रही है। इस कोचिंग में करोड़ों रुपयों का इन्वेस्टमेंट है। फिलहाल इस बारे में ज्यादा जानकारी जारी नहीं की गई है।