जयपुर

महापौर ने दिए लुभावने ऑफर तो विरोध में उतरे पार्षद, बोले शहर के विकास कार्यों पर ध्यान दें महापौर

नगर निगम की साधारण सभा बैठक के बाद बोले पार्षद
less than 1 minute read
Feb 27, 2019
jaipur
महापौर ने दिए लुभावने ऑफर तो विरोध में उतरे पार्षद, बोले शहर के विकास कार्यों पर ध्यान दें महापौर

जयपुर. जयपुर नगर निगम की साधारण सभा बैठक मंगलवार को हुई, जिसमें कोरम पूरा नहीं होने के भय से महापौर विष्णु लाटा ने पार्षदों को कई लुभावने ऑफर तक दे डाले, हालांकि पार्षदों ने इसका विरोध किया और बोले महापौर को शहर के विकास कार्यों पर ध्यान देना चाहिए न कि व्यर्थ के खर्च करने चाहिए। दरअसल शहर भाजपा संगठन ने अपने पार्षदों को निगम की साधारण सभा बैठक में जाने से रोक दिया था। भाजपा पार्षदों के बायकाट के कारण बैठक में कोरम पूरा नहीं होता दिख रहा था। हालांकि बाद में कोरम पूरा हुआ और सर्वसम्मति से बजट भी पास कर सरकार के पास अप्रूवल के लिए भेज दिया गया।

महापौर ने यूं किया लुभाने का प्रयास
महापौर लाटा ने तीन—चार दिन में सभी पार्षदों को लेपटॉप दिए जाने और विदेश भ्रमण कराने का लुभावना ऑफर दिया। हालांकि बैठक के बाद कई पार्षद इसके विरोध में दिखे। उनका तर्क था, शहर के विकास कार्यों के बजाय भ्रमण पर राशि खर्च करना जनता के धन का दुरुपयोग है।

Published on:
27 Feb 2019 10:53 am