जयपुर

शराब पीकर पंद्रह साल की बेटी से रेप किया पिता ने, विरोध किया तो जमकर पीटा

rape को कुछ अजीब लगा तो मां ने बेटी को विश्वास में लेकर पूछताछ की तब जाकर इसका खुलासा हो सका। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई और केस दर्ज कराया गया। मामले की जांच कर रही उदयपुर जिले की बावलवाड़ा थाना पुलिस ने बताया कि मामला कुछ सप्ताह पहले का है।
less than 1 minute read
• •
Feb 16, 2023
mumbai_crime_rape Mulund
मुलुंड में नाबालिग से हैवानियत

जयपुर
उदयपुर जिले से पिता और बेटी के रिश्तों को तार तार करने का मामला सामने आया है। पिता ने अपनी पंद्रह साल की बेटी से रेप किया। उसे धमकाया कि अगर किसी को बताया तो फिर से यही होगा। बेटी घर में गुमसुम रहने लगी। मां को कुछ अजीब लगा तो मां ने बेटी को विश्वास में लेकर पूछताछ की तब जाकर इसका खुलासा हो सका। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई और केस दर्ज कराया गया। मामले की जांच कर रही उदयपुर जिले की बावलवाड़ा थाना पुलिस ने बताया कि मामला कुछ सप्ताह पहले का है।

जिस व्यक्ति पर आरोप है उसके पाचं बच्चे हैं। उनमें से ही एक बेटी है जिसकी उम्र पंद्रह साल है। कुछ दिन पहले पिता अपनी बेटी को गांव के बाहर एक सुनसान जगह पर ले गया। बेटी के साथ रेप किया। विरोध किया तो उसे पीटा और फिर धमकाया कि अगर किसी को बताया तो फिर से सही सब झेलना होगा। पीडिता की मां ने पुलिस को बताया कि इस बारे में बच्ची के दादा और दादी को पता था लेकिन उसके बाद भी उन्होनें किसी तरह का विरोध नहीं किया।

मां ने पुलिस को बताया कि सबकी मिली भगत के कारण ये सब हो सका। पीडिता ने पुलिस को बताया कि उस दिन पापा शराब के नशे में थे और जबरन साथ ले गए। मां ने पुलिस को बताया कि पति शराब का आदी है। आए दिन घर में भी मारपीट करता है। शराब के नशे में ही रहता है। उधर पुलिस का कहना है कि दोनो पक्षों के बीच काफी समय से विवाद भी चल रहा है। इस एंगल से भी इस मामले की जांच कर रहे हैं।

Published on:
16 Feb 2023 08:02 am
Also Read
View All
पंचायत चुनाव जयपुर : प्रथम चरण के लिए 8 अक्टूबर को जारी होगी लोकसूचना, पंचायत समितिवार रिटर्निंग अधिकारी तय

जयपुर ATM लूटकांड का मास्टरमाइंड मस्तराम गिरफ्तार, कोटा-कोयम्बटूर में काट रहा था फरारी, लाखों रुपए और हथियार बरामद

राजस्थान में सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में बारिश की संभावना, जानें कब से पड़ेगी सर्दी

‘धंधा करना है तो रंगदारी दो…’: जयपुर में जमीन की देखभाल करने वाले को जान से मारने की धमकी, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट

जयपुर में रितुराज लोहार मौत मामले में बड़ा अपडेट, सांप के डसने की कहानी पर उठे सवाल; पूर्व मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप