जयपुर

टिकट कटने के बाद विधायक हबीबुर्रहमान ने कांग्रेस में शामिल होने पर कही यह बात

नागौर से टिकट कटने के बाद हबीबुर्रहमान का रूख अपनी पुरानी पार्टी की ओर हो रहा है। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष ने हबीबुर्हमान के पार्टी में आने के संकेत दिए थे।
2 min read
Nov 14, 2018
habibur rahman

जयपुर। नागौर से टिकट कटने के बाद हबीबुर्रहमान का रूख अपनी पुरानी पार्टी की ओर हो रहा है। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष ने हबीबुर्हमान के पार्टी में आने के संकेत दिए थे। दरअसल,बीजेपी प्रत्याशियों की पहली सूची में हबीबुर्रहमान के स्थान पर इस बार नागौर से मोहनराम चौधरी को मौका दिया गया है। टिकट कटने के बाद हबीबुर्रहमान ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है।

नागौर से पांच बार विधायक रहे हबीबुर्रहमान तीन बार कांग्रेस और दो बार बीजेपी से विधायक रहे हैं। उनके पिता हाजी उस्मान भी दो बार विधायक रहे हैं। बीजेपी ने टिकट काटा तो हबीबुर्रहमान अशरफी लांबा नागौर से अब कांग्रेस की टिकट पर दावं रहे हैं। कांग्रेस में उनकी टिकट को लेकर दो मत बने हुए हैं। फोन पर हबीबुर्रहमान ने पत्रिका से बात की।


सवाल - बीजेपी में है या पार्टी छोड चुके हैं ?
हबीबुर्रहमान- बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है मुझे। दिल्ली आया हुआ हूं। कार्यकर्ताओं से बातचीत चल रही है।


सवाल - क्या कांग्रेस से टिकट मिल रही है ? रामेश्वर डूडी ने कहा है कि कांग्रेस में जा रहे हैं आप

हबीबुर्रहमान - बुधवार को तय हो जाएगा,अभी मिल रहा हूं।

सवाल - बीजेपी ने आपका टिकट क्यों काटा ?
हबीबुर्रहमान - पार्टी ने फैसला किया है। मुझे इससे ज्यादा जानकारी नहीं

सवाल - बीजेपी ने एक भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया ?
हबीबुर्रहमान - पार्टी का फैसला है। टिकट की उम्मीद थी।

सवाल- कांग्रेस टिकट दे या न दे क्या चुनाव उतरेंगे ?
हबीबुर्रहमान - मैं नहीं,कार्यकर्ता मैदान में उतरता है,अभी कार्यकर्ताओं से बातचीत चल रही है


सवाल - कांग्रेस के अलावा भी तो पार्टियां है ?
हबीबुर्रहमान - जनता का मन जिसके साथ होगा, वहीं रहना है।

सवाल - क्या ये तय है कि चुनाव हर हाल में लड़ेंगे ?
हबीबुर्रहमान - पिता हाजी उस्मान दो बार विधायक रहे हैं। मैं इतने चुनाव लड़ा हूं। 1962 से चुनाव लड़ते आए हैं, इसमें क्या नई बात है।

Published on:
14 Nov 2018 01:57 pm
Also Read
View All
पुराने हाईवे की वजह से अटके प्लॉटों को मिलेगा पट्टा, राजस्थान सरकार ने बदला नियम; नए सिरे से तय होगी सड़क की चौड़ाई

रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी