जयपुर

Monsoon Update : मानसून पर आया बड़ा अपडेट, राजस्थान में एक सप्ताह सक्रिय रहने का IMD Prediction जारी

Monsoon Update : मानसून पर आया बड़ा अपडेट। मौसम विभाग के Prediction के अनुसार राजस्थान के पूर्वी हिस्से में मानसून के आगामी एक सप्ताह सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है।
2 min read
Monsoon Big Update IMD Prediction of monsoon remaining active in Rajasthan for one week
फोटो पत्रिका

Monsoon Update : मानसून का राजस्थान में अलग-अलग असर दिख रहा है। अभी अभी मानसून पर बड़ा अपडेट आया है। मौसम विभाग के नए Prediction के अनुसार राजस्थान के पूर्वी हिस्से में मानसून के आगामी एक सप्ताह सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी एवं आसपास के लगने वाले पश्चिम बंगाल क्षेत्र के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure area) बना हुआ है इसके आगामी दो दिनों के दौरान धीरे-धीरे झारखंड की और आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है।

2 जुलाई से पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की प्रबल संभावना

मौसम विभाग के अनुसार उपरोक्त तंत्र के असर से पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में 1 जुलाई से बढ़ोतरी होने व मानसून के आगामी एक सप्ताह सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियों में 2 जुलाई से बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

बीते 24 घंटे में चूरू में 85.1 मिमी बारिश दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में चूरू में 85.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जो कि जून माह में अब तक दर्ज की गई एक दिन में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड है। इससे पूर्व जून माह में 24 जून 1988 को 81.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। (यह डाटा अवधि: 1956 से आज तक का है।)

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बीकानेर में दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बीकानेर में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Updated on:
30 Jun 2025 12:54 pm
Published on:
30 Jun 2025 12:54 pm