जयपुर

इन खाद्य पदार्थों से मूड बेहतर बनाएं

भोजन शारीरिक ही नहीं बल्कि आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी महत्त्वपूर्ण होता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jun 2021, 10:48 AM IST
Feature image

त नाव से बचने के कई उपाय हो सकते हैं। हेल्दी फूड डाइट में शामिल करने से ये न केवल तनाव को कम करते हैं बल्कि मूड को भी बेहतर बनाते हैं। भोजन शारीरिक ही नहीं बल्कि आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी महत्त्वपूर्ण होता है।
ओमेगा थ्री: ऐसे खाद्य पदार्थ जिनमें कि ओमेगा थ्री होता है जैसे अखरोट, राजमा, अलसी, चिया सीड्स, सोयाबीन का तेल और दही, ये मानसिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी होते हैं। इनके एंटीइंफ्लेमेटरी गुण तनाव को कम करते हैं।
फोलेट के गुण: शरीर में फोलेट की कमी से तनाव बढ़ता है व भूख कम हो जाती है। बींस, दालें, हरी पत्तेदार सब्जियां, ब्रोकली और खट्टे फल जैसे नारंगी, नींबू, अंगूर आदि खाएं इनमें फोलेट की पोषकता होती है।
व्यायाम जरूरी: सेरोटोनिन को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। अपनी क्षमता को ध्यान में रखते हुए व्यायाम करें। रनिंग, ब्रिस्क वॉक और साइक्लिंग जैसे व्यायाम सेरोटोनिन बढ़ाने में मदद करते हैं।
सेरेटोनिन: कीवी, केला, टमाटर, दूध जैसे खाद्य पदार्थ ट्रिप्टोफेन में उच्च होते हैं। ये सेरोटोनिन के उत्पादन में मदद करते हैं। यह 'फील गुड' हार्मोन मूड, भूख, नींद व याददाश्त को नियंत्रित करता है।

Published on: