
देवली. राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से संचालित बालिका हैंडबॉल एकेडमी, सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर के सत्र 2026-27 के लिए उपखंड की प्रतिभावान खिलाड़ी पूजा गुर्जर का चयन हुआ है। माताजी का थांवला निवासी हंसराज गुर्जर की पुत्री पूजा की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीण अंचल की इस बेटी की सफलता को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
हैंडबॉल कोच एवं शारीरिक शिक्षक देवीलाल वैष्णव ने बताया कि पूजा ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, माताजी का थांवला से खेलते हुए उसने चार बार राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में भाग लिया तथा दो बार राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाध्यापक राजेंद्र वर्मा, शारीरिक शिक्षक देवीलाल वैष्णव सहित स्टाफ ने पूजा का माल्यार्पण कर सम्मान किया।
देवली. पूजा गुर्जर