जयपुर

बेटे के जन्मदिन पर केक लेने गया पिता पीछे से मां ने बेटे को दिया खौफनाक तोहफा, अपने प्रेमी को बुलाकर ये कांड कर दिया

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Jul 13, 2018
crime news
happy birthday quotes 2017

जयपुर
चार साल के अपने बेटे के जन्मदिन पर एक मां ने उसे ऐसा तोहफा दिया कि बेटा घंटो रोता रहा, लेकिन उसके आंसू नहीं सूखे। बाद में जब पिता घर पहुंचा तो बच्चे ने पिता को पूरी जानकारी दी। पता चला कि मां घर से भाग गई और घर से जेवर और कैश ले गई। मां ने सुनियोजित तरीके से बच्चे के पिता को केक लेने के लिए घर से बाहर भेज दिया था। घटना डूंगरपुर जिले की है। धंबोला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मां को तलाश करता रहा पिता, नहीं मिली तो थाने पहुंचा
दर्ज परिवार के अनुसार धंबोला थाना पुलिस ने बताया कि नया गांव निवासी रमेश का विवाह कुछ समय पहले मध्यप्रदेश निवासी ज्योति के साथ विवाह किया था। विवाह के कुछ दिन तो सब सही चला लेकिन उसके बाद ज्योति के पास कुछ लोगों के फोन आने लगे। रमेश इस बारे में पूछता तो ज्योति कहती कि परिजनों के फोन हैं। रमेश ने कभी शक नहीं किया और यही उसके लिए बड़े धोखे की वजह साबित हुआ। पुलिस ने बताया कि पिछले महीने बेटे मोती का जन्मदिन था, तब ज्योति ने दो युवकों को एमपी से बुलाया था। पार्टी में शामिल होने के लिए दोनो को बुलाया गया था और उ नको ज्योति ने अपना रिश्तेदार बताया था। जिस दिन मोती का जन्मदिन था उस शाम ज्योति ने पति रमेश को केक लेने बाजार भेजा और उसके बाद दोनो युवकों के साथ भाग गई। घर से तीस हजार कैश और सात सौ ग्राम चांदी के जेवर भी ले गई। बेटा रोता रहा लेकिन मां नहीं पिघली और भाग छूटी। रमेश ने एक महीने तक एमपी और राजस्थान में ज्योति को तलाशा, जब वह नहीं मिली तब थाने पर परिवार दिया।

मेहमान बनकर आए थे दोनो पत्नी को ले गए
रमेश का कहना था कि जिस दिन बेटे का जन्मदिन था उससे दो दिन पहले खंडवा एमपी निवासी त्रिलोक और कैलाश घर आए थे। दोनो दो दिन तक घर पर ठहरे। जिस दिन बच्चे का जम्नदिन था उस दिन दोनो पत्नी को लेकर फरार हो गए। दोनो मेहमान बनकर आए थे। दोनो में से किसी एक के साथ ज्योति का प्रेम प्रसंग था।

Published on:
13 Jul 2018 12:12 pm