
दो दिन तक जयपुर के लोगों की राह नहीं होगी आसान, जानें पूरा मामला
जयपुर. इस वीकेंड पर जयपुर के लोगों के लिए शहर में घूमना फिरना आसान नहीं होगा क्योंकि रिकॉर्ड परीक्षार्थियों के साथ शनिवार से शुरू हो रही दो दिवसीय कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में प्रदेश भर में जहां 15 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे वहीं राजधानी में ही ढाई लाख परीक्षार्थी भाग्य अजमाएंगे। राजधानी में दो दिन तक रोजाना 2.50 लाख परीक्षार्थी बैठेंगे, जिनके साथ करीब सवा लाख परिजन भी आएंगे। राजधानी में ही दो दिन तक करीब 7.50 लोग अतिरिक्त जुड़ जाएंगे। ऐसे में जहां शहर की होटलें, धर्मशालाएं, गेस्ट हाउस, हॉस्टल भर जाएंगे, वहीं टे्रनों व बसों में सफर करने में भी लोगों को बाधा आ सकती है।
ये हैं तैयारियां
जयपुर में कुल 209 केंद्र, जिनमें शहर में 199 व ग्रामीण में 10
कुल पद 13142
प्रदेश में 664 केंद्र, दोनों दिन दो-दो पारी, कुल 15 लाख परीक्षार्थी
तीन तरह के केंद्र 500, 1000 तक व इससे अधिक परीक्षार्थी
परीक्षार्थियों की तादाद के हिसाब से केंद्रों पर 7 से लेकर 21 पुलिसकर्मी
बस स्टेंडों, रेलवे स्टेशनों के बाहर पुलिस जाप्ता
हर 4 केंद्र पर एक फ्लाइंग स्क्वायड, 4 स्क्वायड पर एक डिप्टी की निगरानी
पेपर के बॉक्स की गाडिय़ां हथियारबंद पुलिसकर्मी लेकर जाएंगे
बायोमैट्रिक मशीन से दर्ज होगी परीक्षार्थियों की उपस्थिति
पूरी तैयारी के साथ आएं
निर्देशित ड्रेस पहनकर आएं रंगीन पासपोर्ट आकार की नवीनतम दो फोटो, दो पारदर्शी बॉलपेन, फोटो आइडी
महिला अभ्यर्थी किसी तरह के जेवर, ईयरिंग, चेन, अंगूठी आदि पहनकर न आएं।
परीक्षा लेने वाले 50 हजार
प्रदेश भर में परीक्षा केंद्रों पर अधीक्षक, परिवीक्षक, कंपनी के प्रतिनिधि समेत 50 हजार लोगों की ड्यूटी रहेगी। सभी सुबह 7 से शाम 7 बजे तक केंद्र पर ही रहेंगे। सिर्फ केंद्र अधीक्षक के पास ही मोबाइल फोन रहेगा, लेकिन ये भी पूरी अवधि में साइलेंट रहेगा। जयपुर समेत प्रदेश भर में गुरुवार को इनको प्रशिक्षण दिया गया। व्यवस्था में लगने वाले पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा अतिरिक्त बस और ट्रेन भी चलेंगी। राजस्थान रोडवेज ने 13 जुलाई से 15 जुलाई तक 200 बस का अतिरिक्त संचालन शुरू कर दिया है। सिंधी कैंप बस स्टेंड पर ड्यूटी ऑफिसर, टाइम कीपर, ट्रैफिक मैनेजर उडऩ दस्ता एवं यातायात टीम हर समय उपस्थित रहेंगी। वहीं चार परीक्षा स्पेशल ट्रेन भी चेंगी।
Published on:
13 Jul 2018, 10:31 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.