राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज कैरी, नींबू और भिंडी महंगी बिकी। आज थोक मंडी में कैरी के दाम 40 से 48 रुपए के बीच बोले गए। वहीं नींबू भी महंगा बिका। आज नींबू के दाम 110 से 115 रुपए के बीच रहे। इसी तरह भिंडी भी महंगी बिकी।
- मुहाना थोक मंडी में आज लहसुन के दामों में हुआ इजाफा
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज कैरी, नींबू और भिंडी महंगी बिकी। आज थोक मंडी में कैरी के दाम 40 से 48 रुपए के बीच बोले गए। वहीं नींबू भी महंगा बिका। आज नींबू के दाम 110 से 115 रुपए के बीच रहे। इसी तरह भिंडी भी महंगी बिकी। आज भिंडी के दाम 35 से 55 रुपए के बीच रहे। इसके अलावा आज थोक मंडी में हरी मिर्ची के दामों में गिरावट देखी गई। आज हरी मिर्ची के दाम 10 से 20 रुपए और बारीक हरी मिर्ची के दाम 35 से 40 रुपए के बीच रहे। इसी प्रकार टमाटर के दामों में भी गिरावट रही। आज देसी टमाटर 6 से 10 रुपए के बीच तो हाइब्रिड टमाटर 12 से 14 रुपए के बीच बिका। इनके अलावा आज फूल गोभी, पत्ता गोभी, मटर, करेला, लॉकी, शिमला मिर्च, गाजर, बैंगन, कद्दू, खाीरा व टिंडा के दाम सामान्य बने रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज आलू-प्याज के दामों में गिरावट रही। थोक मंडी में आज आलू 4 से 7 रुपए के बीच बिका तो प्याज के दाम भी आज 7 से 15 रुपए के बीच बिकी। वहीं आज लहसुन के दामों इजाफा देखा गया। आज लहसुन के दाम 25 से 110 रुपए के बीच बिका। मुहाना थोक मंडी में आज सब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 12 से 14 रुपए
टमाटर देसी 6 से 10 रुपए
मटर 20 से 22 रुपए
मिर्ची 10 से 20 रुपए
बारीक मिर्च 30 से 40 रुपए
फूल गोभी 15 से 20 रुपए
पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए
करेला 30 से 35 रुपए
शिमला मिर्च 25 से 30 रुपए
नींबू 110 से 115 रुपए
लोकी 8 से 12 रुपए
भिंडी 35 से 55 रुपए
अदरक 52 से 54 रुपए
ग्वार फली 35 से 55 रुपए
बैंगन 10 से 15 रुपए
कद्दू 10 से 12 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 10 से 15 रुपए
टिंडा 15 से 25 रुपए
गाजर 12 से 13 रुपए
मूली 18 से 20 रुपए
कैरी 40 से 48 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ
--------------------------------------
लहसुन हुआ महंगा
आलू 4 से 7 रुपए
प्याज 7 से 15 रुपए
लहसुन 25 से 110 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर