
सांकेतिक तस्वीर, मेटा एआइ
Night Economy Boost: केंद्र सरकार के ईज ऑफ डूडंग बिजनस (ईओडीबी) के तहत राजस्थान में बाजार 24 घंटे खोलने की बजट घोषणा को लेकर पिछले कुछ दिनों से श्रम विभाग ने कवायद शुरू की है, लेकिन अभी तक प्रारूप को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है।
श्रम विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी ड्राफ्ट के अंतिम रूप लेने में समय लगेगा, जिसके चलते योजना धरातल पर उतरने में फिलहाल वक्त लगना तय है। वहीं व्यापारी वर्ग सरकार के रात्रि बाजार की ओर कदम बढ़ाने के फैसले से उत्साहित हैं।
श्रम विभाग ने अधिकृत तौर पर कहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में दुकान एवं वाणिज्यिक संस्थानों को 24 घंटे खोलने की अनुमति दिए जाने संबंधी घोषणा की गई थी, जिसकी पालना में अधिसूचना जारी किए जाने की तैयारी चल रही है। हालांकि अभी तक ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। श्रम विभाग का कहना है कि 24 घंटे बाजार खुलने से कर्मचारियों के अधिक काम करने पर वेतन अधिक मिल सकेगा, वहीं व्यापार में वृद्धि तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलेगा।
कानून में संशोधन कर बीते सप्ताह राजस्थान दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान (संशोधन) अधिनियम, 2026 लागू किया है, इससे अब कर्मचारियों से एक दिन में 9 के बजाय 10 घंटे तक काम लिया जा सकेगा। अब तक कानून अध्यादेश के माध्यम से लागू था, ऐसे में कानून को 17 दिसंबर 2025 से लागू किया गया है। इससे संबंधित विधेयक हाल ही विधानसभा के बजट सत्र में पारित किया गया था।
हम जयपुर में 24 घंटे मॉल, रेस्टोरेंट और बाजार खुला रखने के फैसले का स्वागत करते हैं, इससे जयपुर में व्यापार और रोजगार दोनों में वृद्धि होगी।
बहुत से देशों में 24 घंटे बाजार खुले रहते हैं, इससे खरीदारी करने वाले ग्राहकों को यातायात और पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी। लोग रात में भी जाकर खरीदारी कर सकेंगे।
जयपुर में 24 घंटे व्यापार के लिए बाजार खुले रखने के लिए जयपुर के व्यापारी पूरी तरह तैयार हैं, हालांकि शहर पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देना पड़ेगा।
Updated on:
01 Apr 2026 08:12 am
Published on:
01 Apr 2026 08:09 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
