राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में बारिश का सीजन शुरू होते ही सब्जियों की कमी सामने आने लगी है। इस कारण भाव काफी ऊपर पहुंच गए हैं। आज प्रदेश की सबसे बड़ी थोक मंडी मुहाना में सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं। आज मंडी में टिंडा ऊपर में 110 रुपए प्रति किलो थोक में बिका।
- हरी मिर्ची आज और तीखी हुई, मिर्ची के भाव उछले
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में बारिश का सीजन शुरू होते ही सब्जियों की कमी सामने आने लगी है। इस कारण भाव काफी ऊपर पहुंच गए हैं। आज प्रदेश की सबसे बड़ी थोक मंडी मुहाना में सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं। आज मंडी में टिंडा ऊपर में 110 रुपए प्रति किलो थोक में बिका। वहीं हरी मिर्ची भी और तीखी हुई और आज मंडी में बारीक हरी मिर्ची के दाम 100 रुपए तक बिकी। अन्य सब्जियों के भावों में भी इजाफा हुआ है। वहीं दूसरी ओर मंडी िस्थत आलू प्याज मंडी में आज भी आलू-प्याज के भाव कमोबेशनिस्थर रहे। आज मंडी में आलू 9 से 13 रुपए तो प्याज 8 से 19 रुपए तक बिकी। वहीं लहसुन के भाव भी िस्थर दिखाई दिए। आज मंडी में भाव इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 32 से 35 रुपए
मिर्ची 60 से 70 रुपए
बारीक मिर्च 90 से 100 रुपए
फूल गोभी 30 से 40 रुपए
पत्ता गोभी 28 से 30 रुपए
करेला 40 से 50 रुपए
शिमला मिर्च 90 से 100 रुपए
नींबू 40 से 45 रुपए
लोकी 18 से 25 रुपए
भिंडी 24 से 30 रुपए
अदरक 42 से 44 रुपए
गवार फली 80 से 90 रुपए
बैंगन 20 से 25 रुपए
कद्दू 5 से 8 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 18 से 36 रुपए
तुरई 25 से 30 रुपए
अरबी 20 से 25 रुपए
टिंडा 100 से 110 रुपए
कैरी 18 से 40 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ, मुहाना टर्मिनल मार्केट
----------------------------------------------
प्याज हो रही सस्ती
आलू 9 से 13 रुपए
प्याज लोकल 8 से 13 रुपए
प्याज एमपी 12 से 15 रुपए
प्याज नासिक 16 से 19 रुपए
लहसुन 30 से 80 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर