जयपुर

Muhana Mandi : मुहाना थोक मंडी में टमाटर-प्याज और लहसुन हो रहा महंगा, आलू के भाव नरम

दिसंबर का महीना लगभग आधा बीत चुका है, लेकिन मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज भी स​​ब्जियों ेके भाव नरम-गर्म बने हुए हैं। आज थोक मंडी में टमाटर के दाम फिर से चढ़ते हुए दिखाई दिए तो दूसरी ओर लंबे समय से नीचे चल रहे लहसुन और प्याज के दामों में इजाफा होता दिखाई दिया। वहीं थोक मंडी में आज ​भिंडी और ग्वार फली के दामों में अच्छा-खासा उछाल देखा गया।
less than 1 minute read
Dec 13, 2025
Feature image

- मटर फली के दामों में गिरावट, फूल गोभी सस्ती, ​भिंडी हो रही महंगी

जयपुर। दिसंबर का महीना लगभग आधा बीत चुका है, लेकिन मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज भी स​​ब्जियोंेके भाव नरम-गर्म बने हुए हैं। आज थोक मंडी में टमाटर के दाम फिर से चढ़ते हुए दिखाई दिए तो दूसरी ओर लंबे समय से नीचे चल रहे लहसुन और प्याज के दामों में इजाफा होता दिखाई दिया। वहीं थोक मंडी में आज ​भिंडी और ग्वार फली के दामों में अच्छा-खासा उछाल देखा गया। वहीं आज थोक मंडी में आलू के भाव काफी नरम रहे। आलू के अलावा फूल गोभी, हरी मटर, पत्ता गोभी, नींबू, ​शिमला मिर्च, कद्दू, गाजर व मूली के दामों में गिरावट रही। मुहाना थोक मंडी में आज स​ब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड 33 से 35 रुपए

टमाटर देसी 28 से 35 रुपए मटर 40 से 45 रुपए

मिर्ची 27 से 28 रुपए

बारीक मिर्च 43 से के 45 रुपए

फूल गोभी 15 से 20 रुपए

पत्ता गोभी 10 से 12 रुपए

करेला 48 से 50 रुपए

शिमला मिर्च 30 से 35 रुपए

नींबू 25 से 26 रुपए

लोकी 20 से 26 रुपए

भिंडी 70 से 90 रुपए

अदरक 49 रुपए 50

ग्वार फली 100 से 110 रुपए

बैंगन 15 से 25 रुपए

कद्दू 10 से 11 रुपए

खीरा पॉलीहाउस 14 से 16 रुपए

टिंडा 15 से 17 रुपए

गाजर 12 से 17 रुपए

मूली 8 से 12 रुपए

- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ

-------------------------------------

आलू हो रहा सस्ता

आलू नया 5 से 7 रुपए

आलू पुराना 2 से 7 रुपए

प्याज 10 से 25 रुपए

लहसुन 30 से 90 रुपए

- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर

Updated on:
13 Dec 2025 10:42 am
Published on:
13 Dec 2025 10:42 am