जयपुर

राजस्थान के स्कूलों में होने वाले सूर्य नमस्कार के विरोध में उतरा मुस्लिम समाज, दी चेतावनी

Surya Namaskar Controversy: मुस्लिम समाज राजस्थान के स्कूलों में होने वाले सूर्य नमस्कार के विरोध में उतर गया है। फोरम के शहाबुद्दीन खान ने कहा कि 'यदि सरकार नहीं मानी तो कोर्ट जाएंगे और समाज के बच्चे 3 फरवरी को स्कूलों से छुट्टी लेंगे।'
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jan 2025, 8:13 AM IST
Feature image

Muslim Society Protest Against Surya Namaskar: राजकीय एवं गैर राजकीय स्कूलों में 3 फरवरी को होने वाले सूर्य नमस्कार को लेकर मुस्लिम संगठनों की शीर्ष संस्था राजस्थान मुस्लिम फोरम विरोध में उतर आई है। अनेक मुस्लिम संगठनों की ओर से गुरूवार को इस विषय को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। फोरम के नाजिमुद्दीन ने कहा कि स्कूलों में सभी धर्म-जातियों के बच्चे पढ़ते हैं। ऐेसे में किसी एक धर्म से संबंधित क्रियाएं स्कूलों में करवाना अनुचित है। उन्होंने कहा कि हम शारीरिक व्यायाम का विरोध नहीं करते, लेकिन सूर्य की उपासना नहीं करेंगे।

मुस्लिम तेली महापंचायत के अब्दुल लतीफ आरको ने कहा कि हिन्दु समाज सूर्य को भगवान के रूप में पूजता है, इस अभ्यास में बोले जाने वाले श्लोक प्रार्थना का एक रूप हैं। जबकि इस्लाम धर्म में अल्लाह के सिवाय किसी अन्य की पूजा अस्वीकार्य है। हाफिज मंजूर ने कहा कि सूर्य नमस्कार को किसी भी स्थिति में स्वीकार करना मुस्लिम समुदाय के लिए सम्भव नहीं है। सरकार स्कूलों में धार्मिक क्रियाओं के बजाए सुविधाएं उपलब्ध कराए।

…नहीं माने तो बच्चों की छुट्टी करवाएंगे

फोरम के शहाबुद्दीन खान ने कहा कि हमारी सरकार से गुजारिश है कि स्कलों में धार्मिक गतिविधि न कराएं। यदि सरकार नहीं मानी तो कोर्ट जाएंगे और समाज के बच्चे 3 फरवरी को स्कूलों से छुट्टी लेंगे।

Updated on:
31 Jan 2025, 8:13 AM IST
Published on: