जयपुर

जयपुर के इस बाजार की ओर क्यों रुख करतीं हैं महिलाऐं.. पढ़िये पूरी खबर

जयपुर के इस बाजार की ओर क्यों रुख करतीं हैं महिलाऐं.. पढ़िये पूरी खबर

2 min read
Jun 22, 2018
jaipur market news
jaipur market news

जयपुर

गुलाबी नगरी के सभी पुराने बाजार किसी न किसी वजह से खास हैं । इन्हीं बाजारों में से एक बाजार है चांदपोल स्थित नाहरगढ़ रोड़ बाजार जो लेडिज की साज सज्जा के आइटम्स मामले में काफी आगे है। चांदपोल के मुख्य बाजार से शुरू होने वाला ये बाजार नाहरगढ़ पुलिस थाने तक जाता है। बाजार में मुख्य रूप से लेडीज ज्वैलरी, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, मेकअप व ब्यूटी प्रोडक्ट, बच्चों के खिलौने, गिफ्ट आइटम और होजरी से जुड़ी चीजें ख़रीदने लोग आते हैं। तीस साल पहले इस बाजार की शुरुआत चन्द दुकानों के साथ हुई थी । जो समय के साथ बढ़ती चली गईं। वर्तमान में यहां करीब तीन सौ चालीस दुकानें मौजूद हैं। खास बात यह है कि बाजार में थोक के साथ साथ रिटेल में भी सभी चीजें उपलब्ध हैं। इस बाजार का नाहरगढ़ रोड़ मनिहारी बाजार के नाम से व्यापार मण्डल बना हुआ है । जो बाजार के हित में और व्यपारियों की समस्या पर काम कर रहा है।

दिल्ली, मुम्बई और कलकत्ता की ज्वैलरी है खास

आर्टिफिशियल ज्वैलरी के मामले यह बाजार शहर के दूसरे बाजारों से कहीं आगे है। व्यापारी आनन्द मैठी ने बताया कि यहां दिल्ली, मुम्बई और कलकत्ता की मेन्युफेक्चरिंग ज्वैलरी काफी फेमस है। जो यहां आने वाले ग्राहकों को काफी लुभाती है। माथे पर पहनने वाली ज्वैलरी से लेकर पैरों की पाजेब तक में यहां सैकड़ों क्वालिटी मौजूद है। इसके अलावा लाख से बनने वाली चूड़ियों के मामले में भी ये बाजार प्रमुख है।

गिफ्ट आइटम और खिलौने भी हैं खास

यह बाजार छोटे बच्चों के लिए भी काफी खास है। क्योंकि यहां बच्चों के लिए हर तरह के खिलौने मौजूद हैं। गिफ्ट आइटम्स में यहां नई वैरायटी आसानी से मिल जाती हैं।


यह हैं बाजार के मुख्य स्थान

नाहरगढ़ थाना
गोवर्धन नाथ जी का मन्दिर
लाल हाथी का मन्दिर
पारिक स्कूल
सिंधी नादर स्कूल


फेक्ट फाइल, इन चीजों की हैं प्रमुख दुकानें

आर्टिफिशियल ज्वैलरी 80 दुकानें
गिफ्ट आइटम 45 दुकानें
बच्चों के खिलौने 30 दुकानें
होजरी 15 दुकानें
रेडीमेड कपड़े 20 दुकानें
कॉस्मेटिक व ब्यूटी प्रोडक्ट 25 दुकानें
( व्यापारियों से बातचीत के
आधार पर )

इनका कहना है

खरीदारी करने आईं सीमा वर्मा ने बताया कि इस मार्किट में ज्वैलरी की वेराइटी काफी मिल जाती हैं । इसीलिए वह ज्वैलरी की यही से खरीदारी करती हैं। इसके अलावा घरेलू सजावट का सामान भी यहां आसानी से मिल जाता है। साथ ही बाजार में सभी आइटम्स की कीमत वाजिब होती है और क्वालिटी भी सही होती है। इसलिए हम यही आकर खरीदारी करते हैं।

Published on:
22 Jun 2018 04:01 am