जयपुर

राजस्थान के इन तीन जिलों में पीपीपी मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, एमबीबीएस और पीजी सीटों का होगा विस्तार

Medical Colleges in Rajasthan : वर्तमान में प्रदेश के 6 संभाग मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। इसके अतिरिक्त राजमेस सोसायटी के अंतर्गत 22 मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं।
less than 1 minute read
Feb 06, 2025
Feature image

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि जैसलमेर और टोंक जिले में 100-100 एमबीबीएस सीटों की क्षमता के नवीन मेडिकल कॉलेज खोले जाने के लिए निर्माण कार्य प्रगतिरत है। इन्हें शैक्षणिक सत्र 2025-26 में एनएमसी से अनुमति पश्चात् प्रारम्भ होगा। केन्द्रीय प्रवर्तित योजना के तहत पीजी पाठ्यक्रमों में 527 नवीन सीटों की चरणबद्ध रूप से वृद्धि भी एनएमसी की स्वीकृति उपरांत की जाएगी।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 6 संभाग मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। इसके अतिरिक्त राजमेस सोसायटी के अंतर्गत 22 मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। आने वाले दिनोंं में प्रतापगढ़, राजसमंद एवं जालौर में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज संचालित किए जाएंगे।


इससे पहले विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा चिकित्सा महाविद्यालयों में निर्धारित शुल्क संरचना की निरंतर समीक्षा की जाती है। अंतिम शुल्क संरचना की समीक्षा वर्ष 2024 में की गयी है। उन्होंने शुल्क संरचना का विवरण सदन के पटल पर रखा।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि चिकित्सा महाविद्यालयों में अध्ययनरत पात्र छात्रों को छात्रवृति दी जाती है। जिनमें राज्य एवं केन्द्र का अंश भी निहित है। उन्होंने छात्रवृतियों की जानकारी व मापदण्डों का विवरण सदन के पटल पर रखा।

Updated on:
06 Feb 2025 05:20 pm
Published on:
06 Feb 2025 05:20 pm
Also Read
View All
राजस्थान में ‘फहरने’ के बजाए ‘नीचे गिरा’ तिरंगा, झंडारोहण के दौरान दो शर्मसार करने वाली घटनाएं, देखें VIDEO

राजस्थान BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ‘स्वतंत्रता दिवस’ पर मांगी माफ़ी, जानिए क्या रही वजह?

‘इलेक्शन मोड’ में राजस्थान BJP, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले 48 ज़िलों में 96 नेताओं को प्रभारी-सह प्रभारी का ज़िम्मा, देखें पूरी सूची

‘होंठ नीले पड़े थे, हॉस्पिटल ले जाते तो जिंदा होता प्रिंस’, जयपुर में छात्र की मौत पर दोस्त ने बताई दर्दभरी दास्तां

खाटूश्यामजी दर्शन को आ रहा परिवार हादसे का शिकार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार; 4 लोगों की मौत