एनएच 113 पर ट्रक पलटा, हादसा टला

नेशनल हाइवे 113 पर शनिवार सुबह पांच बजे मोटर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक पलट गया।

less than 1 minute read
Dec 12, 2015
Feature image
नेशनल हाइवे 113 पर शनिवार सुबह पांच बजे मोटर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक पलट गया। ट्रक का खलासी ने बताया कि सुबह पांच बजे पशुओं का आहार लेकर अहमदाबाद से जा रहे थे।

इस दौरान अचानक से मोटर साइकिल वाला पास में आ गया और तत्काल बै्रक मारने से यह हादसा हो गया। इस हादसे को कोई हताहत नहीं हुआ। 12 घंटे बाद भी सड़क से नहीं हटा ट्रकहाइवे पर सुबह ट्रक पलटने से हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रही।

कई वाहनधारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन किसी कि भी तरफ से इस ट्रक को हटाने के प्रयास नहीं किए गए। यह स्थिति देरशाम तक बनी रही।
Published on:
12 Dec 2015 10:34 pm